नीमच। कैंट थाना क्षेत्र की टीचर कॉलोनी में हाईकोर्ट एडवोकेट के घर दिनदहाड़े चोरी के प्रयास की घटना में कैंट थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निलेश अवस्थी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई, जिसने सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय सूचना तंत्र के आधार पर त्वरित जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस टीम ने चोरों की पहचान कर कुछ ही घंटों में उन्हें धर दबोचा। थाना प्रभारी निलेश अवस्थी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी और आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच की गई। फुटेज के आधार पर आरोपियों की गतिविधियों को ट्रेस किया गया,जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। पुलिस की इस त्वरित और सटीक कार्रवाई से एक बार फिर यह साबित हुआ है कि कैंट थाना पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्त और सतर्क है। क्षेत्रवासियों और कॉलोनीवासियों ने थाना प्रभारी निलेश अवस्थी एवं उनकी टीम की कार्यप्रणाली की सराहना की है।
कैंट थाना पुलिस की तत्परता रंग लाई, कुछ ही घंटों में चोर गिरफ्तार, थाना प्रभारी निलेश अवस्थी की टीम की सराहनीय कार्रवाई
Related Posts
मनासा में कॉलोनी के शुभारंभ पर किया गुमराह
जीरन कॉलेज में जांच के दौरान हंगामा, प्राचार्य पर मारपीट का आरोप, थाने पहुँचा मामला: छात्र, जनप्रतिनिधि और स्टाफ ने घेरा जीरन थाना; FIR की मांग
जीरन। जीवाजी राव कॉलेज में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब उज्जैन संभाग से आई जांच टीम के सामने ही दो प्रोफेसर आपस में भिड़ गए। जांच के दौरान हुए…


