नीमच जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रतनगढ़ थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई के बाद अब सिंगोली पुलिस ने भी अफीम की अवैध खेती का खुलासा किया है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर खेत में खड़ी अफीम की फसल पकड़ी है। मौके पर फसल जब्त करने की कार्रवाई जारी है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार सिंगोली थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत के भीतर चोरी-छिपे अफीम के पौधे उगाए जा रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर खेत की घेराबंदी की और फसल की गिनती व तौल की प्रक्रिया शुरू की। संबंधित राजस्व अमले को भी मौके पर बुलाया गया है, ताकि पंचनामा और वैधानिक कार्रवाई पूरी की जा सके।
सूत्रों के मुताबिक,अवैध खेती संगठित रूप से की जा रही थी और इसमें अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने खेत मालिक व संदिग्ध आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने की भी जानकारी सामने आ रही है।
जिले में हाल के दिनों में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध खेती के खिलाफ पुलिस,नारकोटिक्स विंग और अन्य एजेंसियों द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसके बावजूद सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध अफीम की खेती के मामले सामने आना चिंता का विषय बने हुए हैं। सिंगोली पुलिस का कहना है कि पूरे मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी और अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। कार्रवाई देर शाम तक जारी रहने की संभावना है।
रतनगढ़ के बाद सिंगोली में भी अवैध अफीम की खेती पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Related Posts
मनासा में कॉलोनी के शुभारंभ पर किया गुमराह
जीरन कॉलेज में जांच के दौरान हंगामा, प्राचार्य पर मारपीट का आरोप, थाने पहुँचा मामला: छात्र, जनप्रतिनिधि और स्टाफ ने घेरा जीरन थाना; FIR की मांग
जीरन। जीवाजी राव कॉलेज में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब उज्जैन संभाग से आई जांच टीम के सामने ही दो प्रोफेसर आपस में भिड़ गए। जांच के दौरान हुए…


