*संदीप बाफना*
जावद। नगर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी प्रेस क्लब जावद के तत्वावधान में करने वाला नारायण कराने वाला नारायण की तर्ज पर होलिका दहन 3 मार्च 2026 मंगलवार को श्री परकोटा हनुमान मंदिर के पास रात्रि 8 बजे विराट हास्य कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जाएगा। शुक्रवार को बस स्टैंड के पास जिला प्रेस क्लब तहसील अध्यक्ष एवं प्रेस क्लब जावद संरक्षक नारायण सोमानी की उपस्थिति में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अखिल भारतीय विराट हास्य कवि सम्मेलन के सूत्रधार कवि योगेश शर्मा मोरवन से चर्चा करके बताया है इन इन राष्ट्रीय स्तर के कवियों को बुलाना है। बैठक में अध्यक्ष नारायण सोमानी ने बताया है कि करने वाला नारायण कराने वाला नारायण की तर्ज पर गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय कवि, कवियत्रियों को आमंत्रित किया जा रहा है, जनता की विशेष मांग पर गत वर्ष दो से तीन कवि कवयित्रियों पुनः बुलाया जा रहा है, बाकी सभी कवि, कवित्रियां पहली बार मंच पर देखने को मिलेगे, कवि सम्मेलन के दौरान 3 कवित्रियां 6 कवि कुल 9 कवि मंच की शौभा बढ़ाएंगे। बैठक में नीमच जिला प्रेस क्लब जिला कोषाध्यक्ष श्याम सारडा, जिला प्रेस क्लब तहसील अध्यक्ष एवं प्रेस क्लब जावद संरक्षक नारायण सोमानी, वरिष्ठ हजारीलाल जौहरी, युवा अर्जुन चंदेल, सुरेश माली भोपाजी, कैलाश धनगर, अर्जुन ग्वाला, तुषार राठी सहित नगरवासी, पत्रकारगण मौजूद थे।‌ बैठक स्वल्पाहार के साथ सम्पन्न हुई।‌ आपको बतादे कि प्रेस क्लब जावद के तत्वावधान में गत वर्ष होलिका दहन पर अखिल भारतीय विराट हास्य कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन रखा था जो एतिहासिक तौर पर सम्पन्न हुआ जो नगरवासी वर्षों तक भूल नही पाएंगे। साथ ही गत वर्ष दीपावली पर सभी सदस्यों को सफारी कंपनी का सुटकेस एवं मिठाई का पेकेट उपहार के रूप में दिया था। वही इस वर्ष दीपावली पर घर-घर में काम आने वाला कंपनी का फैशर कुकर एवं मिठाई का पेकेट घर जाकर दिया था जो जगजाहिर है। समय समय पर प्रेस क्लब अपनी टीम के सदस्यों को एसे उपहार स्वरूप गिफ्ट देते हैं और नगर में भव्य आयोजन भी करते है।