नीमच। शुभ प्रभात योग मित्र मंडल के तत्वावधान मेंअंतरराष्ट्रीय विश्व महिला दिवस के पावन उपलक्ष्य मेंआज 8 मार्च को सुबह 7:12 बजे गांधी वाटिका योग मैदान पर महिलाओं को मातृशक्ति समाज सेवा रत्नअवार्ड प्रदान कर सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नीमच नगर की प्रथम नागरिक नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाती गौरव चोपड़ा ,मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया भी उपस्थित होंगे। शुभ प्रभात योग मित्र मंडल के अध्यक्ष अनिल सिंहल, योग गुरु दिलीप चौधरी , शिव माहेश्वरी ने संयुक्त रूप से बताया कि अंतरराष्ट्रीय विश्व महिला दिवस पर योग का प्रशिक्षण भी मातृशक्ति द्वारा ही प्रदान किया जाएगा। समाज सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय सेवा प्रकल्प में सेवाएं प्रदान करने वाली महिलाओं का सम्मान प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी किया जाएगा। समाज में महिलाओं के विकास के विषय पर अपने विचार भी व्यक्त करेंगी। कार्यक्रम में महिलाएं लाल तथा पुरुष श्वेत परिधानों में सहभागी बनेंगे। इस अवसर पर योग करने वाली महिलाओं के द्वारा विभिन्न मातृशक्ति के जीवन चरित्र पर आधारित सांस्कृतिक नृत्य, अभिनय व प्रेरणा गीत कार्यक्रम भी नारी शक्ति के विषय पर आधारित प्रस्तुतियां दी जाएगी।
शुभ प्रभात योग मंडल द्वारा मातृशक्ति का होगा 8 मार्च को सम्मान,
Related Posts
प्रस्फुटन समितियों का प्रशिक्षण संपन्न: ग्रामीण विकास में निभाएंगी अहम भूमिका
जावद- मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में गठित प्रस्फुटन समितियों के एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन नवांकुर योजना के तहत उत्प्रेक्षा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन संस्था…
भाजपा जिला नीमच में मंडल प्रभारियों की नियुक्ति,संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी
नीमच। भारतीय जनता पार्टी जिला नीमच में संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से विभिन्न मंडलों के लिए मंडल प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। यह नियुक्तियां जिला अध्यक्ष वंदना…


