नीमच। भारतीय जनता पार्टी जिला नीमच में संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से विभिन्न मंडलों के लिए मंडल प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। यह नियुक्तियां जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार की गई हैं। जारी सूची के अनुसार नीमच विधानसभा क्षेत्र में पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल में धनसिंह कैथवास, कुशाभाऊ ठाकरे मंडल में मेहरसिंह जाट,डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल में योगेश जैन,भादवा माता मंडल में श्रीमती हेमलता धाकड़,दक्षिण मंडल में अर्जुनसिंह सिसोदिया तथा उत्तर मंडल में रोशन वर्मा को मंडल प्रभारी नियुक्त किया गया है। मनासा विधानसभा क्षेत्र में पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के लिए आशीष सारदा,डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल में अभिषेक सोनी, कुशाभाऊ ठाकरे मंडल में राकेश ‘पप्पू’ जैन, रामपुरा मंडल में नरेंद्र मालवीय तथा कुकड़ेश्वर मंडल में श्रीमती दीना चंदेल देवड़ा को मंडल प्रभारी बनाया गया है। इसी प्रकार जावद विधानसभा क्षेत्र में जावद मंडल में आदित्य मालू,मोरवन मंडल में श्याम काबरा, रतनगढ़ मंडल में अशोक विक्रम सोनी तथा सिंगोली मंडल में सतीश व्यास को मंडल प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल ने सभी नवनियुक्त प्रभारियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि वे अपने-अपने मंडलों में संगठनात्मक गतिविधियों को सक्रिय करते हुए पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करेंगे। यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं।