नीमच। अग्रवाल विकास समिति नीमच व श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर के संयुक्त प्रयासों से स्थानीय सीएसवी अग्रवाल भवन, गोमाबाई रोड पर 14 मार्च से 16 मार्च तक भव्य कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण एवं दिव्यांगजन हेतु निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। अग्रवाल विकास समिति के अध्यक्ष गोपालकृष्ण गर्ग और जीएमडी सचिव सुनील सिंघल ने बताया कि शिविर में जयपुर से विशेषज्ञों की टीम अपनी वर्कशॉप के साथ नीमच आएगी। जिन दिव्यांगजनों के हाथ या पैर कटे हुए हैं,उनका नाप लेकर यहीं कृत्रिम अंग (जयपुर फुट) बनाकर लगाए जाएंगे।
इसके साथ ही जरूरतमंद दिव्यांगजनों को ट्रायसाइकिल, कैलिपर्स,श्रवण यंत्र,इलेक्ट्रिक स्टिक,छड़ी,आर्म स्टिक, व्हीलचेयर और वॉकर आदि उपकरण जांच के बाद निःशुल्क प्रदान किए जाएंगे। आयोजकों ने अधिक से अधिक जरूरतमंद दिव्यांगजनों से शिविर का लाभ लेने की अपील की है।
नीमच में 14 से लगेगा सेवा का महाकुंभ, दिव्यांगों को मिलेंगे कृत्रिम अंग व उपकरण
Related Posts
जिला युवा प्रेस क्लब का होली मिलन व सम्मान समारोह 15 मार्च रविवार को,वरिष्ठ पत्रकारों का होगा सम्मान
नीमच। जिला युवा प्रेस क्लब नीमच द्वारा होली के अवसर पर होली मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन रविवार, 15 मार्च 2026 को किया जाएगा। यह कार्यक्रम रोटरी क्लब, गोमाबाई…
मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की बेटी का निधन, लंबे समय से थीं बीमार, बैतूल में होगा अंतिम संस्कार
मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष और बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल और उनकी पत्नी ऋतु खंडेलवाल की बेटी सुरभि का बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार…


