नीमच। मनासा क्षेत्र के ग्राम कंजार्डा में सांसद निधि से स्वीकृत डोम निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि चारभुजा नाथ मंदिर चौक में बनने वाले डोम का स्थान बदलकर गांव से करीब एक किलोमीटर दूर अन्य स्थान पर निर्माण कराया जा रहा है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। जानकारी के अनुसार सांसद सुधीर गुप्ता की सांसद निधि से कंजार्डा पठार स्थित आराध्य देव श्री चारभुजा नाथ मंदिर परिसर में दर्शनार्थियों और ग्रामीणों की सुविधा के लिए करीब 29 लाख रुपए की लागत से सर्वसुविधायुक्त डोम स्वीकृत किया गया था। ग्रामीणों का कहना है कि यह डोम मंदिर चौक स्थित मेला परिसर में बनना था,लेकिन ग्राम पंचायत द्वारा इसका निर्माण दूसरी जगह कराया जा रहा है। सूत्रों की माने तो निर्माण स्थल बदलने का निर्णय बिना ग्रामसभा की अनुमति और गांव वालों की सहमति के लिया गया है। इससे चारभुजा नाथ के भक्तों और ग्रामीणों में नाराजगी है। उनका कहना है कि मंदिर परिसर में डोम बनने से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को काफी सुविधा मिलती। ग्रामीणों ने इस मामले में सांसद और जिला प्रशासन को लिखित शिकायत देकर निर्माण कार्य को स्वीकृत स्थान पर ही कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि निर्माण स्थल परिवर्तन का निर्णय वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
हरियाली अमावस्या पर लगता है बड़ा मेला,ग्रामीणों के अनुसार चारभुजा नाथ मंदिर परिसर में हरियाली अमावस्या पर भव्य मेला लगता है। मनासा विधानसभा क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों से हजारों श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं। बारिश के मौसम में कार्यक्रम और श्रद्धालुओं के बैठने की उचित व्यवस्था नहीं होने से डोम निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी।
हालांकि इस मामले में ग्राम पंचायत की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
29 लाख के डोम निर्माण पर विवाद स्थान बदलने से कंजार्डा में आक्रोश,चारभुजा नाथ मंदिर चौक की जगह गांव से एक किमी दूर हो रहा निर्माण, ग्रामीणों ने सांसद और प्रशासन को दी शिकायत
Related Posts
नीमच में 14 से लगेगा सेवा का महाकुंभ, दिव्यांगों को मिलेंगे कृत्रिम अंग व उपकरण
नीमच। अग्रवाल विकास समिति नीमच व श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर के संयुक्त प्रयासों से स्थानीय सीएसवी अग्रवाल भवन, गोमाबाई रोड पर 14 मार्च से 16 मार्च तक…
जिला युवा प्रेस क्लब का होली मिलन व सम्मान समारोह 15 मार्च रविवार को,वरिष्ठ पत्रकारों का होगा सम्मान
नीमच। जिला युवा प्रेस क्लब नीमच द्वारा होली के अवसर पर होली मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन रविवार, 15 मार्च 2026 को किया जाएगा। यह कार्यक्रम रोटरी क्लब, गोमाबाई…


