नीमच, 09 जून 2026,भारत सरकार, आयुष मंत्रालय, दिल्ली के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (IDY) 2026 के तहत समग्र स्वास्थ्य, कल्याण और सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रव्यापी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रयास: आयुष मंत्रालय द्वारा के सहयोग से 14 जून 2026 को प्रातः 6:15 बजे से 7:35 बजे तक एक ऐतिहासिक ऑनलाइन योग सत्र का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य आयुष मंत्रालय के YouTube Platform के माध्यम से एक साथ अधिकतम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना है।
पंजीकरण प्रक्रिया: इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को टोल-फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के बाद प्रतिभागियों को सत्र का लिंक वाला WhatsApp message प्राप्त होगा। महत्वपूर्ण निर्देश: गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रयास वाले दिन प्रत्येक प्रतिभागी को अपने-अपने डिवाइस से व्यक्तिगत रूप से लॉग-इन करना होगा, क्योंकि सत्र में शामिल होने वाले प्रत्येक registered डिवाइस को आधिकारिक रिकॉर्ड में गिना जाएगा। एक डिवाइस पर समूह में योग करने से केवल एक ही गिनती होगी। अपील: कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने सभी जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारियों, संबद्ध संस्थानों, संगठनों, योग अभ्यासकर्ताओं और आम जनता से अपील की है कि वे अपने-अपने व्यक्तिगत उपकरणों-मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट के माध्यम से अलग-अलग जुड़कर इस ऐतिहासिक पहल में सक्रिय भागीदारी करें और जिले से अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित कराएं। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस वैश्विक आंदोलन के रूप में उभरा है। इस सामूहिक प्रयास को सफल बनाने के लिए सभी की भागीदारी आवश्यक है।
योग के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए ऑनलाइन योग सत्र में जुड़ें,आयुष मंत्रालय की पहल, 14 जून को सुबह 6:15 से 7:35 तक होगा सत्र,टोल-फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल से करें पंजीकरण,
Related Posts
नटराजन का राज्यसभा नामांकन निरस्त करना लोकतंत्र और संविधान पर सीधा हमला- जोकचंद
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। किसान नेता श्यामलाल जोकचंद ने राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र निरस्त किए जाने को लोकतंत्र और संविधान की मूल भावना पर गंभीर आघात बताया है।…
लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए कांग्रेस का विजय चौक पर प्रदर्शन
नीमच। मध्यप्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को विजय टॉकीज चौराहे पर पर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस…


