नीमच, 03 जुलाई 2026। जिले में गंभीर बीमारी से जूझ रहे जरूरतमंद मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, नीमच द्वारा मानवीय संवेदनाओं के साथ लगातार आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को उपचार के लिए त्वरित सहायता स्वीकृत की जा रही है।
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के अनुसार हाल ही में तीन जरूरतमंद मरीजों के उपचार हेतु कुल 70 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इनमें एक मरीज को उपचार के लिए 30 हजार रुपये, जबकि दो अन्य जरूरतमंद मरीजों को उपचार एवं आवश्यक दवाइयों के लिए 20-20 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, नीमच समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों के लिए संकट की घड़ी में संबल बनकर कार्य कर रही है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि आर्थिक अभाव के कारण कोई भी जरूरतमंद मरीज उपचार से वंचित न रहे। इसी उद्देश्य से पात्र प्रकरणों में रेडक्रॉस के माध्यम से त्वरित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पीड़ित परिवारों को समय पर राहत मिल सके।
रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का संबल,कलेक्टर ने इलाज हेतु ₹70 हजार की आर्थिक सहायता की स्वीकृत
Related Posts
नीमच में कल जुटेंगे गोभक्त: ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत जिला स्तरीय बैठक का आयोजन
नीमच। ‘गौ रक्षा, राष्ट्र रक्षा और धर्म रक्षा’ के संकल्प के साथ देश भर में चलाए जा रहे गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत कल नीमच में एक महत्वपूर्ण जिला…
घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक उपयोग पर तीन प्रतिष्ठानों के विरुद्ध की गई कार्रवाई
नीमच, 03 जुलाई 2026।कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशन एवं जिला आपूर्ति अधिकारी श्री आर.एन. दिवाकर के मार्गदर्शन में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा घरेलू गैस सिलेंडरों…


