नीमच। बारिश का मौसम शुरू हो चुका है। जिले में कई जगह नदी नाले उफान पर आ जाते हैं और जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इसके लिए शासन द्वारा एसडीआरएफ होमगार्ड जवानों की एक विशेष टीम बनाई गई है। जो की आपदा के समय पूरी तरह तैयार रहती है।मुख्यालय भोपाल के आदेश अनुसार नीमच में होमगार्ड जवानों को बाढ़ आपदा का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मोरवन डैम पर होमगार्ड कमांडेंट युवराज सिंह चौहान के कुशल मार्गदर्शन में लगभग 40 जवानों को बाढ आपदा प्रबंधन से निपटने हेतु विशेष प्रशिक्षण दिया गया। इस विशेष प्रशिक्षण में शामिल जवानों को तैराकी प्रशिक्षण,बोट संचालन प्रशिक्षण,आपदा के समय त्वरित क्या करना है इसकी जानकारी दी गई।
सभी होमगार्ड के जवानों ने पूरे उत्साह के साथ इस कार्यक्रम में भाग लिया और इस विशेष प्रशिक्षण का लाभ उठाया। होमगार्ड के मुस्तैद जवानों ने इसका सफलतापूर्वक डेमो करके दिखाया। बाढ़ आपदा के पूर्व हुए इस प्रशिक्षण कार्यक्रम विशेष महत्व है। समय आने पर यही जवान जान माल की सुरक्षा में तत्पर रहेंगे। इस अवसर पर होमगार्ड कमांडेंट नीमच युवराज सिंह चौहान प्लाटून कमांडर पुष्पा पंवार,होमगार्ड के मुस्तैद जागरूक बलवंत सिंह राठौर
विशेष रूप से उपस्थित थे। आपदा पूर्व बाढ प्रबंधन का यह प्रशिक्षण शिविर कामयाब और सफल रहा।