नीमच। नारकोटिक्स विंग इंदौर प्रकोष्ठ नीमच ने नशा मुक्ति अभियान "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 62 किलोग्राम से अधिक अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 9 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, मध्य प्रदेश पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नारकोटिक्स मुख्यालय भोपाल श्री डी. श्रीनिवास वर्मा तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक नारकोटिक्स इंदौर श्री कुमार प्रतीक के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। नारकोटिक्स प्रकोष्ठ नीमच को सूचना मिली थी कि डोडाचूरा छोटे-छोटे बैगों में भरकर पंजाब सहित अन्य राज्यों में सप्लाई किया जा रहा है। सूचना के आधार पर निरीक्षक तेजेंद्रसिंह सोंगर के नेतृत्व में टीम ने महू-नीमच फोरलेन हाईवे पर होटल रजवाड़ी के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।
 
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों —बादल उर्फ गुरप्रीत सिंह निवासी कंवरवाला, जिला फाजिल्का (पंजाब)
राजूसिंह निवासी हनुमानगढ़ (राजस्थान)
सतपाल सिंह निवासी कंवरवाला, जिला फाजिल्का (पंजाब)
को गिरफ्तार किया। तीनों के पास रखे तीन बैगों की तलाशी लेने पर कुल 62 किलो से अधिक डोडाचूरा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने यह मादक पदार्थ सतू उर्फ सत्यानारायण निवासी ग्राम हाड़ी पिपलिया, थाना मनासा, जिला नीमच से प्राप्त करना बताया। इसके आधार पर पुलिस ने सत्यानारायण को भी प्रकरण में आरोपी बनाते हुए धारा 8/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से मादक पदार्थ की आपूर्ति श्रृंखला तथा अन्य तस्करों के संबंध में विस्तृत