नीमच / कुकड़ेश्वर:
नीमच जिले में मादक पदार्थों के तस्करों पर नकेल कसने के बाद अब नीमच जिले की कुकड़ेश्वर थाना पुलिस ने मीडिया में अपनी कार्रवाई का एक ऐसा नायाब और चौंकाने वाला तरीका अपनाया है, जो पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। पुलिस ने 175 किलो डोडाचूरा जब्ती मामले में पकड़े गए आरोपियों के आगे और पीछे (दोनों तरफ) से फोटो और वीडियो जारी कर दिए हैं।
इस पर चर्चा है कि पुलिस ने इस बार तस्करों को छिपाने के बजाय दुनिया को हर एंगल से उनके दर्शन करा दिए हैं!
आगे का चेहरा भी दिखाया, पीछे की पीठ भी:- सामान्य तौर पर पुलिस एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) या अन्य गंभीर मामलों में गिरफ्तार आरोपियों की गोपनीयता और कानूनी नियमों का हवाला देते हुए उनके चेहरे ढंक देती है या सार्वजनिक करने से बचती है। लेकिन इस मामले में पुलिस ने दोनों एंगल से फोटो जारी किए और अलग से वीडियो भी जारी किया!
जारी की दो तस्वीरो में;-?”—एक फोटो में दोनों आरोपी सामने मुंह करके बैठे नजर आ रहे हैं, तो दूसरे फोटो में उनका मुंह पीछे की तरफ (उल्टा) करके बिठाया गया है। साथ ही एक वीडियो भी रिलीज किया गया है।
यह है एनडीपीएस एक्ट का मामला; कुकड़ेश्वर थाना पुलिस ने ग्राम हनुमंतिया में एक खेत पर छापा मारा, जहां भारी मात्रा में अवैध डोडाचूरा छुपाकर रखा गया था। मौके से पुलिस ने 175 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त करते हुए बलवंत रावत और उसके साथी हरिसिंह रावत (दोनों निवासी ग्राम हनुमंतिया) को गिरफ्तार कर लिया है। उनके संयुक्त कब्जे से बरामद डोडाचूरा का कुल वजन 175 किलोग्राम है। थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के कड़े प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया!