मंदसौर जिले के गरोठ थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध डोडाचूरा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने एक मारुति स्विफ्ट डिजायर कार से 163 किलो 100 ग्राम डोडाचुरा जब्त किया। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चांदखेड़ीखुर्द निवासी प्रधानसिंह और बालुसिंह डोडाचुरा लेकर गरोठ के रास्ते 8-लेन की तरफ जा रहे हैं। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई कर संदिग्ध कार को घेरा और दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर पुलिस पंजाब के पटियाला तक पहुंची। वहां से गुरूप्रित सिंह और गुरूनाम सिंह को भी गिरफ्तार किया गया। उनकी एक इनोवा कार भी जब्त की गई। इस नेटवर्क का एक आरोपी रणजीत सिंह अभी फरार है। पुलिस ने कुल 163.100 किलोग्राम डोडाचुरा, स्विफ्ट डिजायर कार और इनोवा वाहन जब्त किए हैं। जब्त डोडाचुरा की कीमत करीब 3.26 लाख रुपये है। और 4 मोबाइल फोन (कीमत 60हजार रुपये) सहित कुल भारीमात्रा में मश्रुका जब्तकिया है। इस कार्रवाई को अंजाम देने में थाना प्रभारी बलवीर सिंह यादव, सहायक उपनिरीक्षक मान सिंह भाटी और उनकी पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।