जीरण। पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी ने लंबित प्रकऱणो मे फरार आऱोपियो को गिरफ्तार कर मामलो के निराकरण के निर्दैश सभी थाना प्रभारियो को दिये गये है।जिसके पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुंदर सिंह कनेश नगर पुलिस अधीक्षक श्री फूलसिंह परस्ते के मार्गदर्शन औऱ थाना प्रभारी जीरन निरीक्षक कन्हैया लाल दांगी के नैत्रत्व मे थाना जीरन के अपराध क्रमांक 79/2021 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम मे फरार आऱोपी प्रकाश उर्फ ओम प्रकाश पिता मोतीलाल कुमावत (34) वर्ष निवासी रठाजना जिला प्रतापगढ को गिरफ्तार करने मे सफलता मिली है। उक्त प्रकऱण मे दिनांक 30.03.2021को महिन्द्रा पिकअप क्रमांक RJ09GC4048 से 50 पेटी प्लेन शराब औऱ 50 पेटी देशी मसाला कुल 864 लीटर शराब जब्त कर आऱोपी कमलेश मीणा पिता कनीराम मीणा नि ग्राम नाहर जी की खेडी चित्तौड राजस्थान औऱ सुरेन्द्र सिंह पिता गणपत सिंह राजपूत निवासी ग्राम मंडावरा थाना अरनोद जिला प्रतापगढ को पुर्व मे गिरफ्तार किया गया है। जिसमे यह आरोपी फरार था और प्रकरण लंबित चल रहा था। जिसे आज दिनांक 18.05.2023 को मुखबीर की सूचना पर रठाजना से गिरफ्तार किया गया है। जिसकी गिरफ्तारी पर एसपी महोदय द्वारा 5000 का ईनाम घोषित किया गया था। आऱोपी का पुलिस रिमांड लेकर के प्रकरण मे पुछताछ की जा रही है। महत्वपुर्ण योगदान – उक्त कार्यवाही मे सउनि रामपाल सिंह राठौर , प्रआर 82 अमित भावसार, प्रआऱ 214 प्रकाश सिनम, प्रआऱ 158 मनोहर बैरागी, आर 245 गोपाल पाटीदार ,आर 246 राम पाटीदार ,आर 352 पंकज कुमावत,आर 468 गिरधारी का महत्वपुर्ण योगदान रहा।
पांच साल से फरार शराब तस्कर ओमप्रकाश को जीरण पुलिस ने किया गिरफ्तार,आरोपी पर 5 हजार रुपए का था ईनाम
Related Posts
अंतरराज्यीय स्मैक तस्कर गिरोह पर मंदसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 किलो ब्राउन शुगर जब्त
मंदसौर, 31 मई। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंदसौर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय स्मैक…
इंस्टाग्राम पर ‘निकिता’ बनकर बुना मौत का जाल, पुलिस मुखबिर के कारनामों से विभाग में हड़कंप,DIG ने दिए सख्त निर्देश
नीमच में इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर युवकों को ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है, जिसका सरगना पुलिस का मुखबिर ही निकला। आरोपी पंकज धनगर पुलिस अधिकारियों के…


