नीमच। 29 जून को मनासा थाने पर पीड़िता ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज कराया था जिसके आरोपी कैलाश दुआ को थाना मनासा द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। प्रथम दृष्ट्या यह मामला व्यापारी द्वारा ग्राहक महिला के साथ छेड़छाड़ और जबर्दस्ती करने का प्रतीत हो रहा था। मामले में गिरोह के 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो लाख रुपए भी बरामद कर लिए हैं। जो उन्होंने व्यवसायी से वसूले थे। आरोपी इसके पूर्व भी हनी ट्रैप की वारदातों को कबूल चुके हैं। और अब तक 6 वारदातों को कबूल चुके हैं। यह खुलासा एएसपी सुंदर सिंह कनेश ने सोमवार को पुलिस कंट्रोल रूम पर आयोजित प्रेस वार्ता में किया। जानकारी के अनुसार 30 जून को फरियादी अनिल पिता प्रहलाद दुआं निवासी मनासा ने रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा कि मेरे चचेरे भाई कैलाश दुआं से दुष्कर्म के प्रकरण में राजीनामा करने की बात को लेकर आरोपियों द्वारा दबाव बनाया जा रहा है। उन्हें धमकाकर 2 लाख रुपए की अवैध वसूली की गई।अनिल दुआ के शिकायत पर पुलिस ने धारा 384 में प्रकरण दर्ज कर आरोपी महावीर व मुकेश शर्मा निवासी भीलवाड़ा व उनके साथियों को तत्काल तलाश कर मुखबिर सूचना के आधार पर गैंग में सम्मिलित 4 पुरुष तथा 3 महिला सदस्यों को गिरफ्तार किया है। मामले में अवैध रूप से वसूली गयी राशि भी जब्त की गई।29 जून को मनासा थाने पर एक महिला ने दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद कैलाश दुआं निवासी मनासा को द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
ये आरोपी गिरफ्तार
कार्यवाही के दौरान पुलिस ने महावीर प्रसाद पिता हुकमीचंद खटीक (48), मुकेश पिता भैरूलाल शर्मा (30), मनोज पिता भारत भूषण सोनी (47) निवासी भीलवाड़ा और अरविंद उर्फ अनिल पिता विष्णु सोनी (32) निवासी जाट, हाल मुकाम भीलवाड़ा सहित अन्य तीन महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
कार्रवाई में इनकी रही भूमिका-
एएसपी श्री कनेश ने बताया कि हनीट्रेप गैंग का पर्दाफाश करने में कुकड़ेश्वर थाना प्रभारी संदीप तोमर, मनासा थाना प्रभारी एसआई निलेश सोलंकी, एसआई रंजना डाबर, एएसआई महेश गिरोटिया, आनंद निषाद, प्रधान आरक्षक प्रदीप शिंदे, नरेंद्र मालवीय, आरक्षक धर्मेंद्र.श्यामसिंह, हेमंतसिंह, विनोद भाटी, मुकेश मछार, कुलदीपसिंह, पंकज राठौर, पंकज व भलावरा, लोकेश मालवीय, देवेंद्र गुर्जर, दीपक वर्ष सेन, महिला आरक्षक प्रिया पाटीदार, पूर्णिमा म तिवारी, खुशबु जाटव व सैनिक घनश्याम की क भूमिका रही।