सरवानिया महाराज पुलिस ने 26 किलों ग्राम अवैध डोडाचूरा के साथ दो आरोपी को किया गिरफ्तार,
09 Jul 2023
Crime News
नीमच। श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुन्दर सिंह कनेश के दिशा-निर्देशन में नशा उन्मूलन एवं अवैध मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत अनुविभागीय अधिकारी, पुलिस, जावद श्री राम तिलक मालवीय एवं थाना प्रभारी, जावद श्री नरेन्द्र सिह ठाकुर के कुशल नेतृत्व में सरवानिया पुलिस टीम द्वारा दिनांक 8.07.23 को देर शाम मुखबिर सूचना पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुए नीमच सिंगोली रोड के कीनारे गोपाल पाटीदार के खेत के पास मेन रोड सरवानिया महाराज के पास दो व्यक्ति दो बेग मे अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जप्त किया गया है एवं दो आरोपी मनदिप पिता प्रेमसिह जाती रायसीख निवासी हनुमानगढ व रवि पिता सुरेन्द्र सिह निवासी हनुमानगढ राजस्थान को को गिरफ्तार किया गया। अनुसंधान जारी है।इनकी रही सराहनीय भूमिका चौकी प्रभारी उनि परमानंद गिरवाल टीम सरवानिया महाराज