नीमच सिटी पुलिस ने जेतपुरा फंटा पर बाईक सवार दो युवकों से 450 ग्राम अफीम के साथ दो आरोपी को किया गिरफ्तार, पढें ये खबर
24 Aug 2023
Crime News
नीमच। पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के निर्देशन में मादक पदार्थ की तस्करी के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत एएसपी नवल सिंह सिसौदिया एवं सीएसपी पी.एस. परस्ते के मार्गदर्शन में नीमच सिटी थाना प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह सिसौदिया के नेतृत्व में सिटी पुलिस ने 450 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।सिटी थाने के उप निरीक्षक गजेन्द्र सिंह चौहान ने मुखबीर की सूचना पर जेतपुरा फंटे पर नाकाबंदी के दौरान भादवामाता तरफ से रतलाम की और जा रही होण्डा शाईन बाइक क्रमांक- एमपी.43.ईए.4789 के चालक अजय सिंह पिता विजय सिंह भाटी (24) निवासी थावरिया बाजार रामदेव की घाटी रतलाम एवं उसके साथी दीपेंद्र पिता चमन मारू (22) निवासी 21 दो मुखी बावडी रतलाम को अवैध मादक पदार्थ अफीम परिवहन करते पकड़ा। व उनके कब्जे से 450 ग्राम अफीम जप्त की।