नीमच। बघाना आई पी एल प्रकरण में पुलिस के हत्थे चढ़ा शेष आरोपी जाकिर पिता व बाबू खां निवासी स्कीम नंबर 8, को मुखबिर तंत्र द्वारा प्राप्त सुचना पर गिरफ्तार किया गया है ।जिसके कब्जे से एक महंगा ऐपल का मोबाइल फोन बरामद किया गया है। उल्लेखनीय है कि इसके पुर्व पुलिस ने बीती दिनांक 21 अप्रैल को भी क्रिकेट सटोरिया के विरुद्ध कार्यवाही कर जाकिर के क्रिकेट बुकी साथियों को धनेरिया रोड पर एक स्थान पर आई 10 कार में से ऑनलाइन सट्टा करते हुए पकड़ा था जिसमे नीमच का चर्चित क्रिकेट बुकी सन्नी कपूर , राजेश अहीर , विजय तिवारी शामिल रहे थे। जिनसे पूछताछ में खुलासा हुआ था कि क्रिकेट सटोरियो के गिरोह में निलेश रैगर, विकास नागोरी, मनोज समदानी, कपिल सोनी, भावेश वासु, क्रिकेट सट्टे का पुराना खिलाड़ी मनीष पुस्तक सहित अन्य बुकी लोग शामिल हैं। जो फर्जी तरीके से सिम का उपयोग कर अलग अलग शहरो मे क्रिकेट सटोरियों से अपना ऑन लाइन तरीके से सट्टा लगाते हैं। और विभिन मैचों पर दांव खेला जाता है जिससे कि अवेध लाभ कमाते हैं। इस मामले में पुलिस ने बताया कि एक और आरोपी को गिरफतार किया गया है। प्रकरण में पुलिस को अभी अन्य क्रिकेट सटोरियों की तलाश है। सूत्र बताते हैं कि पुलिस अधीक्षक यदि नीमच के नामचीन सटोरियों में शुमार बुकियो से पूछताछ करे तो कई खुलासे हो सकते हैं इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है। जिन्होंने कई युवाओं को क्रिकेट सट्टा कर शार्ट कट तरीके से पैसा कमाने का रास्ता दिखाकर उनका भविष्य बर्बाद करने मे अपना योगदान दिया है ,,?
पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देश पर जिले भर में सटोरियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही में उनकी पुलिस टीम का सहयोग सराहनीय है।


