नीमच। जिले के रतनगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले जाट चौकी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने स्विफ्ट कार से अवैध मादक डोडाचूरा जप्त किया, इसके साथ ही नीमच सिटी निवासी आरोपी को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी अनुसार जाट चौकी क्षेत्र के गोल डूंगरी चौराहे पर मूखबीर की सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी की। इसके बाद स्विफ्ट कार को रोककर उसकी तलाश ली गई तो उसमें 40 किलो अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा पाया गया जिस पर पुलिस ने डोडाचूरा जप्त करने के साथ ही नीमच सिटी निवासी आरोपी धर्मवीर सिंह को गिरफ्तार किया है और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपी से अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा कहां से लाया था और कहां पर देने जा रहा था इस संबंध में पूछताछ जारी है।
चौकी प्रभारी कैलाश राठौड़ की शानदार कार्यवाही ,,! स्विफ्ट कार से 40 किलो अवैध मादक पदार्थ का परिवहन करते नीमच सिटी के धर्मवीर सिंह को जाट पुलिस ने धरदबोचा
Related Posts
अंतरराज्यीय स्मैक तस्कर गिरोह पर मंदसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 किलो ब्राउन शुगर जब्त
मंदसौर, 31 मई। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंदसौर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय स्मैक…
इंस्टाग्राम पर ‘निकिता’ बनकर बुना मौत का जाल, पुलिस मुखबिर के कारनामों से विभाग में हड़कंप,DIG ने दिए सख्त निर्देश
नीमच में इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर युवकों को ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है, जिसका सरगना पुलिस का मुखबिर ही निकला। आरोपी पंकज धनगर पुलिस अधिकारियों के…


