नीमच। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध प्रदेश व्यापी नशा विरोधी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन व थाना प्रभारी रतनगढ़ बी.एस. गौरे के नेतृत्व में डीकेन पुलिस द्वारा 02 मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार कर 15 किलो अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जप्त किया गया। पुलिस चौकी डीकेन के स्टाफ द्वारा मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते हुए, नीमच रतनगढ़ रोड जनकपुरा फंटा से आरोपी बूटासिंह पिता मिल्खासिंह सिख उम्र 44 साल जाति सिख निवासी गली नम्बर 4, एसएएस नगर, वार्ड नम्बर 12 मलोट, तह. मलोट जिला मुख्तसर साहेब हा.मु. शहरगढ़, ज्ञानसिंह बोदीवाला ग्राम पंचायत शहरगढ़ तह. मलोट जिला श्री मुख्तसर साहेब पंजाब तथा परमिन्दरसिंह पिता कुलवन्तसिंह सिख उम्र 24 साल निवासी शहरगढ़ ज्ञानसिंह वाला ग्राम पंचायत शहरगढ़ ज्ञानसिंह बोदीवाला, थाना, तह. मलोट जिला श्री मुख्तसर साहेब पंजाब को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो विमल पान मसाला के बेग से कुल 15 किलोग्राम पिसा हुआ अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जप्त कर धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। प्रकरण में अनुसंधान जारी है।
डीकेन पुलिस ने 15 किलो डोडाचूरा के साथ 2 आरोपी को किया गिरफ्तार
Related Posts
अंतरराज्यीय स्मैक तस्कर गिरोह पर मंदसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 किलो ब्राउन शुगर जब्त
मंदसौर, 31 मई। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंदसौर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय स्मैक…
इंस्टाग्राम पर ‘निकिता’ बनकर बुना मौत का जाल, पुलिस मुखबिर के कारनामों से विभाग में हड़कंप,DIG ने दिए सख्त निर्देश
नीमच में इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर युवकों को ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है, जिसका सरगना पुलिस का मुखबिर ही निकला। आरोपी पंकज धनगर पुलिस अधिकारियों के…


