डोडाचुरा से भरी पिकअप पलटने से एक युवक की मौत मृत युवक की हुई शिनाख्त सरकारी एजेंसी द्वारा पीछा करने की बात आई सामने पुलिस सभी पहलू पर कर रही है जांच
24 Dec 2024
Crime News
जावद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले खोर क्षेत्र में मंगलवार को मादक पदार्थ डोडा चूरा से भरा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में पेड से जा टकराकर पलटी खा गया।पिकअप में सवार तस्कर के पिकअप में दब जाने से दर्दनाक मौत हो गई। इस सनसनीखेज मामले में मृत युवक की शिनाख्त पुलिस के द्वारा कर ली गई है। मृतक युवक की पहचान 30 वर्षीय गोपाल प्रजापत निवासी निम्बाहेड़ा तहसील के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा और मामले की जांच में जुट गई।
वाहन का पीछा करने की बात आई सामने
दरअसल सूत्रों के अनुसार देर रात्रि में डोडाचुरा से भरी पिकअप का पीछा नारकोटिक्स विंग की टीम के द्वारा किया जा रहा था। जिसके चलते हड़बड़ाहट में तस्कर की पिकअप खोर नो-तोरण के समीप मोड़ पर खाई में पेड़ से टकराते हुए खाई में जा गिरी। इस मामले में भी एसपी अंकित जायसवाल ने बताया है कि इस तरह की जानकारी मिली है पिकअप वाले रूट पट जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे है। हालांकि पूरे मामले में नीमच एसपी अंकितजायसवाल ने इस पर जांच करने के बाद ही पुष्टि करने की बात कही है।
पूर्व में भी आ चुके हैं ऐसे मामले
गौरतलब है कि मालवा का नीमच जिला अफीम का गढ़ माना जाता है, यहां पर अफीम सहित डोडाचुरा की बड़े पैमाने पर तस्करी की जाती है। पूर्व में भी इस तरह के कई हादसे देखने को मिले है। जून माह में भी रतनगढ़ थाना क्षेत्र के जाट में एक पिक अप अनियंत्रित होकर पलटी खा गया था। जिसमें क्लीनर साईट से एक युवक कूदकर भाग गया वही भूरालाल रेगर भीलवाड़ा पिकअप में दब गया जिसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस चौकी प्रभारी पर हत्या के आरोप भी लगे थे। इसके बाद एसपी अंकित जायसवाल ने चौकी प्रभारी को लाइन अटैच किया था।