नीमच। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा अपराध समीक्षा बैठकों एवं पुलिस मुख्यालय के आदेश के पालन में जिलें के समस्त थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।जिसके तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया, व नगर पुलिस अधीक्षक निकिता सिंह के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी नीमच सिटी विकास पटेल के कुशल नेतृत्व में नीमच सिटी पुलिस टीम द्वारा 02 आरोपी को अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा की तस्करी करते गिरफ्तार किया गया है। थाना नीमच सिटी पर मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला व एक पुरूष तीन बेगो में अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा लेकर बस में बेठने के इंतजार में भादवामाता जवासा रोड से जाने वाले है मुखबिर सूचना पर जवासा पुलिस सहायता केन्द्र की टीम द्वारां भादवामाता जवासा रोड सोंधीया धर्मशाला के सामने आमरोड भादवामाता पर कार्यवाही करते हुए आरोपी रवि पिता रामा वाल्मिकी उम्र 30 साल नि० मिठनपुरा थाना एलनाबाद जिला सीरसा हरियाणा व सुमन उर्फ पुनम पिता रामा वाल्मिकी उम्र 30 साल नि० मिठनपुरा थाना एलनाबाद जिला सीरसा हरियाणा से तीन बैगो में अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा 60 किलो 230 ग्राम किमती 120000 जप्त किया जाकर आरोपीयों को गिरफ्तार किया गया है तथा आरोपीयो के विरूध्द अपराध पंजिबध्द किया जाकर विवेचना की जा रही है आरोपीयो से अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा के स्त्रोत के संबंध मे पुछताछ की जा रही है। आरोपी रवि पिता रामा वाल्मिकी उम्र 30 साल नि० मिठनपुरा थाना एलनाबाद जिला सीरसा हरियाणा ,सुमन उर्फ पुनम पिता रामा वाल्मिकी उम्र 30 साल नि० मिठनपुरा थाना एलनाबाद जिला सीरसा हरियाणा को गिरफ्तार किया । इसराहनीय कार्य में थाना प्रभारी नीमच सिटी व उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा।


