नीमच। पुलिस कप्तान अंकित जायसवाल द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को जिले में लगातार हो रही वाहन चोरी, नकबजनी आदि संपत्ति संबंधी अपराधो की तत्काल पतारसी करने व प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एन एस सिसोदिया व एसडीओपी महोदय मनासा श्रीमती निकीता सिंह के कुशल निर्देशन मे थाना प्रभारी मनासा निरीक्षक शिव रघुवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम मनासा द्वारा अलग-अलग स्थानो से चुराई गयी 08 मोटर साइकल को जप्त किया साथ ही 02 आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया है। उपरोक्त संपत्ती संबंधी अपराधो के घटनास्थल के आधार पर शहर व मुख्य मार्गों पर ऑपरेशन नीमच आई
के तहत लगाये गये सीसीटीवी केमरो की मदद से आरोपीयों के फुटेज आदि लिये गये तथा घटना के संभावित
स्थानो पर सूचना तंत्र लगाकर व सिविल में पुलिस की मॉनिटरिंग कर आरोपीयों की तलाश की गयी। मनासा पुलिस द्वारा अपनी व्यावसायिक दक्षता व तकनिकी साक्ष्य व सायबर मॉनिटरिंग की मदद से कस्बा मनासा से हो रही वाहन चोरी की घटनाओं में आरोपीयों की पहचान स्थापित कर आरोपीयों से पुछताछ की गयी । पुछताछ के आधार पर आरोपीयों ने मध्यप्रदेश के नीमच,मनासा,जीरन, पिपल्यामण्डी,मंदसौर तथा पडोसी राज्य राजस्थान के
प्रतापगढ़,केसुंदा पर भी वाहन चोरी की वारदात करना कबुला है जो आरोपीयों के कब्जे से कुल 08 दोपहिया वाहन जप्त कर 02 आरोपीयों को गिरफ्तार किया गया है। सराहनीय कार्य थाना प्रभारी मनासा व उनकी टीम प्रआर. गुड्डूलाल गुर्जर, प्र. आर.अकीब मेव, आर. अनिल असवार, आर.दीपक सेन,आर.कुशलपाल, आर.राजेन्द्र सिंह, आर. रघुवीर सिंह, आर,पदम सिंह, आर.अनिल धनगर, आर. पंकज राठौर, आर. प्रकाश कोडावत का सराहनीय योगदान रहा।