नीमच। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी एवं नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे प्रदेश व्यापी विशेष अभियान के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक जिला नीमच अंकित जायसवाल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया एवं अअपु जावद सुश्री निकिता सिंह के मार्गदर्शन में सिंगोली थाना प्रभारी निरीक्षक बी एल भाभर के नेतृत्व में पुलिस टीम के द्वारा एक बिना नम्बर की सफेद रंग की कार में कुल 200 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा तथा डोडाचूरा की तस्करी में संलिप्त 02 आरोपियों को पकडने में सफलता प्राप्त की है । दिनांक 06.06.2025 की मध्य रात्रि में अवैध मादक पदार्थ की धरपकड़ व नाकाबंदी के दौरान विश्वसनीय मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि एक बिना नम्बर की विटारा ब्रेजा कार सफेद रंग की तलाशी लेने पर उसमें 11, कट्टों में भरा 180 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा मिला जिसे एनडीपीएस एक्ट के आज्ञापक प्रावधानों का पालन करते हुए विधिवत् जप्त किया गया तथा दो आरोपीगणों के विरूद्ध धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। टी आई भाभर के नेतृत्व में की गई इस बड़ी कार्यवाही पुलिस टीम ने मौके से गिरफ्तार किए गए सुभाष पिता मांगीलाल विश्नोई उम्र 26 साल निवासी विष्णु नगर थाना लुनी जिला जोधपुर राजस्थान , रामप्रताप पिता सोगराम विश्नोई उम्र 26 साल निवासी ग्राम भाटेलाई पुरोहीतान थाना बालेसर जिला जोधपुर राजस्थान को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से जप्तसुदा मादक पदार्थों के स्त्रोतों के संबंध में पूछताछ जारी है तथा जप्त मादक पदार्थ 180 किलो कुल कीमती 18, लाख रुपए है वही मादक पदार्थ के लिए उपयोग में लाई गई विटारा ब्रेजा कार सफेद रंग कीमत 3,00000 रुपए व आरोपियों के कब्जे से बरामद एक आईफोन तथा टेक्नो स्पार्क कीमत 70,000 जप्त किए गए हैं। इस कार्रवाई में सिंगोली थाना प्रभारी और पुलिस टीम का सहयोग सराहनीय रहा है।