नीमच। माननीय मुख्यमंत्री महोदय म.प्र. एवं श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय मुख्यालय भोपाल, द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम हेतू चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अकिंत जयसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी उमेश यादव के नेतृत्व में हरकियाखाल चौकी प्रभारी रामपालसिंह राठौर टीम ने वाहन चैकिंग के दौरान हर्कियाखाल फंटा फोरलेन हाईवे रोड पर ट्रक क्रमाक एचपी 12 एन 928 4 से 04 प्लास्टीक के कट्टो में 100 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा मय वाहन के जप्त कि गई। इसी प्रकार दिनांक 27.06.2025 पुलिस सहायता केन्द्र के समाने हर्कियाखाल फंटा फोरलेन हाईवे रोड़ ट्रक क्रमाक एचआर 65 4977 से 28 प्लास्टीक के कट्टो में 560 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा मय वाहन के किमती 58 लाख 60 हजार रूपये जप्त कर कुल 04 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। आरोपीगण जप्त डोडाचुरा कहाँ से लाया है। इस सम्बन्ध में पुछताछ कर आरोपी करण कुमार पिता गुरपाल सिंह चौधरी निवासी ग्राम लल्हारी थाना हरोली हिमाचल प्रदेश, साहील पिता गुरपालसिह चौधरी 19 साल निवासी ग्राम लल्हारी हिमाचल प्रदेश, गुरजीत सिंग पिता बलकार सिंग सिख 60 साल निवासी बाबापीट हरियाणा, साहब सिंग पिता करनाल सिंग निवासी कन्नोर पटीयाला पंजाब को धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर मामला जांच में लिया।
1. करण कुमार पिता गुरपाल सिह चौधरी उम्र 28 साल निवासी ग्राम लल्हारी थाना हरोली जिला उन हिमाचल प्रदेश गिरफ्तारी दिनांक 26.06.2025
02. साहील पिता गुरपालसिह चौधरी उम्र 19 साल निवासी ग्राम लल्हारी थाना हरोली जिला उना हिमाचल प्रदेश गिरफ्तारी दिनांक 26.06.2025
03. गुरजीत सिंग पिता बलकार सिंग सिख उम्र 60 साल निवासी बाबापीट चीखा थाना गुला जिला कैथल हरियाणा गिरफ्तारी दिनांक 27.06.2025
04. साहब सिंग पिता करनाल सिंग सिख उम्र 60 साल निवासी कन्नोर थाना कन्नोर जिला पटीयाला पंजाब गिरफ्तारी दिनांक 27.06.2025
जप्त सामग्री (1) 660 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा किमती 60 लाख (2) ट्रक क्रमाक एचपी 12 एन 9284 किमती 10 लाख (3) चआर 65 4977 किमती 08 लाख सराहनीय कार्य उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक उमेश यादव थाना प्रभारी व टीम का सराहनीय योगदान
Post Views: 121