निंबाहेडा। श्री गोयल प्रॉपर्टीज संचालक महेश गोयल पिछले कई वर्षों से सामाजिक सेवाओं से जुड़े हैं कोरोना काल में हजारों निःशुल्क भोजन पैकेट वितरण करना, मोक्षधाम में सेवाएं देना , हॉस्पिटल में सेवाएं ,स्कूलों में सेवाएं, एक्यूप्रेशर कैम्प लगाना , जरूरतनुसार हर जगह जलसेवा देना तहसील व बस स्टैंड परिसर में चल रही जलसेवा का शुक्रवार को हेल्पिंग & फूड कैंपेन के द्वारा समापन किया गया इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी बंशीलाल रायवाल,भोपाल सिंह बोडाना,सुरेश कुदाल,खेमराज कोटवाल,अविनाश गोठवाल, पुरण मगनानी,लीला सोनी, निशा मगनानी,मधु चौधरी,अलका धाकड़ ,इंदु सेन,सीमा जिन्नाणी उपस्थित थे सभी ने गोयल परिवार द्वारा चलाए जा रहे हैं जल सेवा प्रकल्प की सहारना की अंत में महेश गोयल ने पधारे हुए सभी वरिष्ठजनों का आभार व्यक्त किया