19 Jul 2025
Local News
जिले में लगातार 15 घण्टे से ज्यादा हुई बारिश के बाद नीमच में 17 इंच जावद में 21 इंच मनासा में 14 इंच से ज्यादा बारिश हुई नीमच । शुक्रवार को सुबह से नीमच सहित जिले में शुरू हुई बारिशजिसमें नीमच, मनासा,जावद तहसील में हुई लगातार रुक रुक कर 15 घण्टे से ज्यादा तक हुई बारिश जिसमें मनासा में 14 इंच, नीमच में 17 इंच जावद में 21 इंच बारिश सावन माह शुरू हुआ उसके बाद से बारिश नें चाल पकड़ी जो लगातार जिले के अलग अलग हिस्सों में बारिश हुई और कुएँ नलकूप नदी नाले तालाब डेम का जल स्तर भी बड़ गया। कल मनासा क्षेत्र में सर्वाधिक बारिश हुई वही नीमच जावद में भी अच्छी बारिश हुई जहाँ भूजल स्तर तेजी से बढ़ने लगा मोरवन डेम हरकिया खाल डेम चबलेश्वर डेम गोपालपुरा डेम ठीकरीया डेम में बड़ा दो फिट से ज्यादा पानी वही मौसम में भी नमी आई और फसलों में ऊर्जा बड़ गई क्योंकि किसानों को इस समय फसल के लिए पानी की जरूरत पड़ती जिले में बारिश 38 इंच हो जाये तो रबि और खरीफ दोनों फसले किसानों को न्याल कर देती क्योंकि वर्ष 2021 से बारिश काफी अच्छी हो रही जहाँ पाने के पानी से लेकर फसलों को पिलाने वाले पानी की कमी नहीं आ रही जिससे देश की आर्थिक स्थिति भी मजबूत हुई कल हुई बारिश से नीमच मंदसौर जिले को तरबतर कर दिया जिससे नीमच जिले में कही कोई नुकसान जैसी बात सामने नहीं आई हैं।