श्री देव मित्र मंडल द्वारा नयागांव में नागपंचमी के अवसर पर निकाली जायेगी भव्य शोभायात्रा नागपंचमी पर देवनारायण भगवान नगर भ्रमण पर निकलेंगे
27 Jul 2025
Local News
नीमच। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्रीदेव नवयुवक मण्डल समिति नयागांव द्वारा नागपंचमी 29 जुलाई 2025 को 12वां वर्ष में श्री का कल देवजी महराज की भव्य शोभा यात्रा नगर भ्रमण पर श्रीदेवनारायण मंदिर नयागांव से प्रातः10 बजे आरम्भ होगी जो नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए मंदिर पहुंचेगी शनिवार को श्रीदेव नवयुवक मंडल ने रक्त शिविर का आयोजन रखा, 28 जुलाई को खाकलदेवजी महराज का अभिषेक व हवन पूजा प्रातः 7 बजे से होगा शोभा यात्रा में आकर्षक झांकियां, इत्र बर्षा तोप द्वारा पुष्प वर्षा अलौकिक श्रृंगार कश्मीरी ढोल कयामपुर, कलाकारो द्वारा हवाई मलखम बाहुबली हनुमान बम शंकर नागराज अखाड़ा प्रतापगढ़ सहित कई आकर्षक प्रस्तुति दी जायेगी इस अवसर पर आसपास के क्षेत्र से भी भव्य यात्रा में श्रद्धालु आयेगे