सर्व धाकड़ समाज ने सौंपा ज्ञापन, मामला ग्राम डुंगरपुरिया बावल में हुई मारपीट की घटना को लेकर,आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की मांग
28 Jul 2025
Local News
नीमच। जिले के जावद थाना क्षेत्र में किसान राहुल धाकड़ और उनके परिवार के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में आज धाकड़ समाज के सैकड़ों सदस्यों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया.समाजजनों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए एक ज्ञापन सौंपा। जावद थाना क्षेत्र के ग्राम डुंगरपुरिया बावल में हुई,जहां किसान राहुल धाकड़ उनके भाई ललित धाकड़ और उनके पिता अपनी कृषि भूमि पर काम कर रहे थे। इसी दौरान जगदीश बंजारा, नेता बंजारा,मुकेश बंजारा,शांतिलाल बंजारा और दिलीप बंजारा नामक व्यक्तियों ने कथित तौर पर उन्हें काम करने से रोका,गाली-गलौज की और लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना के विरोध में आज धाकड़ समाज ने बड़ी संख्या में रैली निकाली और पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक पहुंचे.उन्होंने एसपी अंकित जायसवाल के नाम सीएसपी किरण चौहान को ज्ञापन सौंपा.एसपी कार्यालय में समाजजनों ने विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते हुए बताया कि आरोपी पक्ष द्वारा आए दिन विवाद किया जाता है और दादागिरी पूर्वक उनकी कृषि भूमि पर रास्ता बना रखा है,जिससे खेतों को नुकसान पहुंच रहा है। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि जावद पुलिस ने उनकी शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं की.मारपीट में राहुल धाकड़ के सिर में गंभीर चोटें आई हैं,जबकि ललित धाकड़ बेहोश हो गए थे.धाकड़ समाज ने ज्ञापन में मांग की है कि उक्त आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.
[