20 हजार का इनामी तस्कर कमल राणा घूम रहा खुलेआम, ताजा तस्वीर आई सामने, पाखंड करने की सूचना
*(राकेश मालवीय)*
नीमच। 20 हजार के जिस कुख्यात इनामी तस्कर को मंदसौर पुलिस तलाश रही। वह खुलेआम घूमता देखा गया। इससे पुलिस की इच्छा शक्ति पर सवाल उठना लाजमी है। नीमच जिले का मोस्ट वांटेड रह चुका मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले कमल राणा की ताजा तस्वीरें सामने आई है। बताया जा रहा कि मंदसौर का मोस्ट वांटेड नीमच जिले में फरारी काट रहा है। यही नहीं कमल राणा के इशारे पर उसके गुर्गे जीतू, हुसैन, भारत व रामपाल क्षेत्र से मादक पदार्थ से भरी पिकअप व अन्य वाहनों को ठिकाने लगा रहे है। जीरन क्षेत्र के कुछ भ्रष्ट पुलिस अधिकारियों की राणा से मिलीभगत है। चीताखेड़ा में कमल राणा के गुर्गों की ज्यादा हलचल देखी जाती है। जीरन क्षेत्र की पुलिस चौकी प्रभारी कमल राणा पर खासे मेहरबान है। यही कारण है मंदसौर में मोस्ट वांटेड होते हुए भी वह नीमच जिले के विभिन्न क्षेत्रों में खुले आम घूम रहा है।
*पुलिस की सुरक्षा में-*
बताया जा रहा है कि कमल राणा किसी और की नहीं बल्कि की पुलिस की सुरक्षा में ही फरारी काट रहा है। सुनने में तो यह भी आया कि कमल राणा नीमच, मंदसौर, रतलाम तथा उज्जैन तक अपने काले कारनामों पर पर्दा डालने के लिए सेटिंग करता है। हालांकि अब परिवर्तन के बाद राणा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।
*क्षेत्र में फैला सिंडिकेट-*
बताया जा रहा है कि कमल राणा ने नीमच जिले में अपनी एक पूरी गैग बना रखी है। बड़े स्तर पर सिंडिकेट चला रखा है। राणा के इस नेटवर्क में पुलिस तथा नेताओं के अलावा कुछ तथाकथित पत्रकार भी शामिल है। सभी मिलकर इसे संरक्षण देते है।
*2016 में हुआ था गिरफ्तार-*
ऐसा नहीं है कि कमल राणा का आतंक अभी-अभी ताजा फैला है। इससे पहले भी राणा ने नीमच में उधम मचा रखी है। साल 2016 से पहले तक कमल राणा व उसकी गैंग ने नीमच जिले में मादक पदार्थ की तस्करी सहित कई अवैध गतिविधियों को अंजाम देता था। इसके बाद राणा व उसकी गैंग तत्कालीन पुलिस अधीक्षक व वर्तमान डीआईजी मनोज कुमार सिंह के हत्थे चढ़ा। तब 2016 में तत्कालीन जीरन थाना व वर्तमान कैंट थाना निरीक्षक योगेंद्रसिंह सिसोदिया की लीडरशिप वाली टीम ने राणा को राजस्थान के रणथंभौर के जंगलों से गिरफ्तार किया था।
*धोग रहा देवालय-*
सूत्र बाते रहे है कि कमल राणा इन दिनों क्षेत्र के विभिन्न देवालयों को धोगने निकला है। इस दौरान वो अपने सिंडिकेट के सदस्यों से भी चर्चा करता नजर आया। राणा ने ऐसी बिसात बिछाई कि वह बिना डरे फोटो सेशन करवा रहा है। हाल ही राणा की ताजा तस्वीरें सामने आई। जिसमें वह दाढ़ी-मूंछ मुंडवा हुए है। सीधे हाथ में मोबाइल व ईयर फोन पकड़े है। फोटो देखकर लगता है, खिंचवाने के लिए ही खड़ा है।


