05 Apr 2023
Local News
नीमच। 6 दिन के अवकाश के बाद बुधवार को नीमच कृषि उपज मंडी खुली वही नई मंडी चंगेरा मंडी में। गेंहू की आवक बंपर रही हैं। अधिक आवक के चलते सड़क पर ट्रैक्टरों की कतार देखने को मिल रही हैं। तो वही नीमच रोड पर प्रवेश करते समय टेक्टरों का सड़क पर जाम लग गया हैं। नई मंडी में तोल कांटा नही होने के कारण किसान परेशान हो रहे हैं। और उन्हे अपना माल को तुलवाने के लिए बाहर के कांटों पर जाना पढ़ रहा हैं। एक प्राईवेट तोल कांटा होने के चलते सड़क पर जाम लग रहा हैं। जाम लगने का कारण 6 दिन बाद मंडी का खुलना माना जा रहा हैं। वही नीमच मंडी में भी बंपर आवक रही । दूरदराज से किसान अपनी उपज लेकर कृषि उपज मंडी नीमच पहुंचे थे।ज्ञात हो कि नीमच कृषि उपज मंडी 29 मार्च को महा अष्टमी 30 मार्च को रामनवमी 31 मार्च को बैंक लेखा बंदी 1 अप्रैल को बैंक क्लोजिंग 2 अप्रैल को रविवार एवं 3 अप्रैल को महावीर जयंती के कारण मंडी सचिव सतीश पटेल द्वारा छह दिवसीय अवकाश घोषित किया गया था और यह अवकाश जिले की मनासा जावद जीरन एवं जावद की कृषि उपज मंडी में भी रहा। जिसके कारण आज मंडी में कृषि जिंसों की बंपर आवक रही।आज बुधवार को मंडी खुली रही जिसमें सोयाबीन लहसुन गेहूं चना,रायणा मेथी धनिया,मुमफली,सहित अन्य उपज की लगभग 50 हजार बोरी की आवक रही है। वही आज मंडी खुलेगी तो फिर से दो दिन का अवकाश लगातार मंडी में रहेगा । गुरुवार को श्री हनुमान जन्मोत्सव एवं शुक्रवार को गुड फ्राइडे के कारण अवकाश घोषित किया गया है दो दिन के अवकाश के बाद फिर शनिवार को मंडी खुलेगी।