जय श्री गणेश ट्रेवल्स की बस से कृषि जीन्स का अवैध परिवहन, आरटीओ व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई
01 Aug 2025
Local News
नीमच। शहर में सार्वजनिक परिवहन की व्यवस्था में लापरवाही और नियमों की अनदेखी का एक और मामला सामने आया है। जय श्री गणेश ट्रेवल्स की एक बस में आदेशों के बावजूद अंदर जिन्सों का अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था। इस संबंध में शिकायत यातायात विभाग को प्राप्त हुई, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए यातायात विभाग एवं एवं आरटीओ (क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय) की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच टीम ने मौके पर जाकर पाया कि बस में बड़ी मात्रा में कृषि जिन्सों को लोड किया गया था, जिससे सवारियों के बैठने की जगह भी प्रभावित हो रही थी। यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था, वहीं सुरक्षा मानकों का भी उल्लंघन हो रहा था। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पंचनामा तैयार किया और बस को जप्त कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह अवैध माल परिवहन लंबे समय से चल रहा था और पूर्व में भी इस तरह की शिकायतें सामने आ चुकी थी। विभागीय सूत्रों के अनुसार, जय श्री गणेश ट्रेवल्स के खिलाफ पहले भी परिवहन नियमों के उल्लंघन को लेकर नोटिस दिए जा चुके हैं, लेकिन कोई ठोस सुधार नहीं किया। गया। फिलहाल, बस मालिक के खिलाफ परिवहन अधिनियम के अंतर्गत विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। आरटीओ विभाग ने स्पष्ट किया हैं कि यात्रियों की सुरक्षा ओर परिवहन नियमों की अवहेलना किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह कार्रवाई एक चेतावनी के रूप में भी देखी जा रही है, ताकि अन्य बस संचालक भी नियमों का पालन करें।