अगस्त माह में मध्य प्रदेश के कांग्रेस जिला अध्यक्षों की घोषणा होना तय 02/08/2025 विनोद गोठवाल (जन प्रहरी मालवा मेवाड़ न्यूज) मध्य प्रदेश कांग्रेस का अभी कुछ ही दिन पहले मांडू में एक सम्मेलन आयोजित हुआ था जिसमें राहुल गांधी ने शिरकत की थी यहां कांग्रेस के तमाम बड़े नेता कार्यकर्ता प्रदेश भर से आए हुए थे जहां कांग्रेस के वरिष्ठ जनों द्वारा समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पाठशाला ली गई थी, मध्य प्रदेश में जिला अध्यक्षों की घोषणा इसी माह मतलब की अगस्त में होना तय मानी जा रही है, वहीं अब कांग्रेस इस बार अपने जिला अध्यक्षों में युवा, नेतृत्व को मौका देंगे जिसमें लगभग 70% 45 वर्ष से कम की आयु के युवा लोगों को जिला अध्यक्ष बनाया जाएगा। और अब कांग्रेस में पट्ठावाद बिल्कुल बिल्कुल नहीं चलेगा वही युवा लोगों की अगर बात की जाए तो इस दौड़ में सबसे आगे नीमच के युवा नेता तरुण बाहेती का नाम इस रेस में सबसे आगे चल रहा है, वहीं अगर महिला जिला अध्यक्ष बनाई गई तो 30% वाले कोटे मे मधु बंसल का नाम भी चल रहा है, और अगर 30% में फिर से पुनः अनिल चौरसिया भी जिला अध्यक्ष पद पर पुनः काबिज रह सकते हैं। क्योंकि अनिल चौरसिया कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और वह कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच आपसी सामंजस्य बनाने में गहरी पैठ रखते हैं।
02 Aug 2025
Local News
नीमच। मध्य प्रदेश कांग्रेस का अभी कुछ ही दिन पहले मांडू में एक सम्मेलन आयोजित हुआ था जिसमें राहुल गांधी ने शिरकत की थी यहां कांग्रेस के तमाम बड़े नेता कार्यकर्ता प्रदेश भर से आए हुए थे जहां कांग्रेस के वरिष्ठ जनों द्वारा समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पाठशाला ली गई थी, मध्य प्रदेश में जिला अध्यक्षों की घोषणा इसी माह मतलब की अगस्त में होना तय मानी जा रही है, वहीं अब कांग्रेस इस बार अपने जिला अध्यक्षों में युवा,नेतृत्व को मौका देंगे जिसमें लगभग 70% 45 वर्ष से कम की आयु के युवा लोगों को जिला अध्यक्ष बनाया जाएगा। और अब कांग्रेस में पट्ठावाद बिल्कुल बिल्कुल नहीं चलेगा वही युवा लोगों की अगर बात की जाए तो इस दौड़ में सबसे आगे नीमच के युवा नेता तरुण बाहेती का नाम इस रेस में सबसे आगे चल रहा है, वहीं अगर महिला जिला अध्यक्ष बनाई गई तो 30% वाले कोटे मे मधु बंसल का नाम भी चल रहा है, और अगर 30% में फिर से पुनः अनिल चौरसिया भी जिला अध्यक्ष पद पर पुनः काबिज रह सकते हैं। क्योंकि अनिल चौरसिया कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और वह कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच आपसी सामंजस्य बनाने में गहरी पैठ रखते हैं।