ताल की नदी में डूबा 15 वर्षीय गौरव, बहन की शादी से पहले बुझ गया घर का चिराग़
03 Aug 2025
Local News
जावद। सिंगोली के समीप ताल ग्राम स्थित नदी में रविवार दोपहर एक किशोर के डूबने की दुखद खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, रतनगढ़ निवासी गौरव कुमार छिपा पिता अंतिम कुमार छिपा (उम्र लगभग 15-16 वर्ष) अपने रिश्तेदारों के यहां आयोजित भोजन कार्यक्रम में भाग लेने ग्राम ताल आया था। परंपरा अनुसार गांव के बाहर सावन माह में भोजन बनाया जा रहा था। इसी बीच गौरव अपने दो साथियों के साथ पास की नदी में नहाने चला गया, जहां यह हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि गौरव के साथ गए दो साथी सुरक्षित बाहर निकल आए, लेकिन गौरव नदी से बाहर नहीं निकल सका। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और स्थानीय नागरिकों की मदद से रेस्क्यू शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही एनडीआरएफ की टीम को भी बुला लिया गया है, जो रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हुई है। गौरव अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसके पिता अंतिम कुमार छिपा एक निजी बस में ड्राइवरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। गौरव की एकमात्र बहन की शादी कुछ ही दिनों में प्रस्तावित थी। इस हादसे ने पूरे परिवार की खुशियाँ छीन ली हैं। माँ की आंखें बेटे की राह तकते-तकते पत्थर हो चुकी हैं, और पिता की चुप्पी अब चीख बनकर हर किसी के दिल को भेद रही है। ग्रामीणों के अनुसार, सावन में नदी स्नान और पारंपरिक भोज की यह परंपरा वर्षों पुरानी है, लेकिन सुरक्षा के उपाय नदारद हैं। सवाल यह भी उठता है कि ऐसे आयोजनों के दौरान बच्चों की निगरानी और नदी जैसे जोखिम भरे स्थानों पर कोई व्यवस्था क्यों नहीं होती? फिलहाल नदी किनारे ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा है, हर कोई आँखों में एक ही सवाल लिए खड़ा