नीमच नारकोटिक्स विंग ने कार से बड़ी मात्रा में अवैध डोडाचूरा पकड़ा, पुलिस वाहन को मारी टक्कर
04 Aug 2025
Local News
नीमच। नारकोटिक्स विंग नीमच ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में डोडाचूरा जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान तस्कर ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी और भागने की कोशिश की। यह घटनाक्रम भाटखेड़ा फंटे से हवाई पट्टी तक पीछा करने के दौरान हुआ। नारकोटिक्स विंग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि स्कॉर्पियो वाहन से मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर घेराबंदी कर जब वाहन को रोकने का प्रयास किया गया तो तस्कर ने पुलिस वाहन को टक्कर मार दी और फरार होने लगा। पुलिस ने सूझबूझ से पीछा कर वाहन को रोका और उसमें से बल्क मात्रा में डोडाचूरा जब्त किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।