WOW! छा गए... नीमच एसपी अमित तोलानी.. जिले में हनुमान जन्मोत्सव को लेकर दिखी बेहतर कानून व्यवस्था.. एक पत्ता तक नही हिलने दिया- रतलाम डीआईजी मनोज कुमार सिंह ने भी बनाये रखी नजर।
07 Apr 2023
Local News
नीमच में एसपी का चार्ज लेने के बाद से ही अमित तोलानी सक्रियता से नजर आये। जिले में हनुमान जयंती का चल समारोह सौहार्द पूर्वक निकले इसको लेकर बेहतर कमान संभाले रखी। तो वहीं दूसरी ओर रतलाम रेंज के डीआईजी मनोज कुमार सिंह भी रतलाम रहकर जिले में नजर बनाए हुए थे। बीते दिनों जावद-नीमच आकर अधिकारियों से त्योहारों को लेकर जानकारी भी ली और दिशा निर्देश भी दिये। जिले में जो कानून व्यवस्था देखने को मिली वह तारीफे काबिल है। जिस तरह से आईपीएस अमित तोलानी दिन-रात एक कर खुद मैदान में उतर कर एक-एक गली मोहल्ले की खाक छान रहे थे। उससे यह तो स्पष्ट हो गया था कानून व्यवस्था बनाए रखने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
बहरहाल जिले में हनुमान जन्मउत्सव बड़ी धूमधाम ओर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।