नीमच। जीरन थाना क्षेत्र से लगे गुडला गांव के मीणा समाज के लोग बड़ी संख्या एकत्रित होकर नारेबाजी करते हुए एसपी ऑफिस पहुंचे जहां एडिशनल एसपी नवल सिंह सिसोदिया को ज्ञापन दिया गया। परिजनों का कहना है कि विनोद पहले से ही शुगर और टीबी जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं और उनका नियमित इलाज चल रहा है। पीड़ित पक्ष ने मामले की निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की मांग की है। मीणा समाजजन के साथ एक पीड़ित परिवार मौजूद था जिसने बताया कि जीरन पुलिस द्वारा युवक पर शराब का झूठ कैसे बनाया गया कल युवक विनोद कुमार मीणा जो अपनी मजदूरी हेतु वेल्डिंग का कार्य करने आसपुरा गया था। तभी पुलिस वहां पहुंची और उसे वहां से चिताखेड़ा चौकी की बोलकर ले ले गए जिसके बाद जंगल में ले जाकर युवक पर कच्ची शराब का झूठा केस पुलिस द्वारा थोपा गया इसके विरोध में मीणा समाजजन और पीड़ित परिवार न्याय की गुहार करते एसपी ऑफिस पहुंचे और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिंह सिसोदिया को पूरे मामले से अवगत कराया और इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई इनका कहना विनोद मीणा को मंगलवार की शाम 5 बजे करीब उसके गांव गुडला से चेनपुरा के बीच रास्ते में से मय शराब के साथ पकड़ा गया था जिसके कब्जे 30 लीटर की अलग अलग कैन में भरी कच्ची शराब भी बरामद कर केस बनाया है , प्रकरण में किसी तरह से फर्जीवाड़ा नहीं किया गया पुलिस पर आरोप जो लगाए जा रहे हैं ग़लत हैं। पुलिस ने लीगल कार्यवाही की है राजेंद्र सिंह सिसोदिया उप निरीक्षक चीताखेड़ा चौकी प्रभारी