निंबाहेड़ा। नगर के स्वामी विवेकानंद सर्कल पर आदर्श गणेश उत्सव समिति के तत्वाधान में लगातार बीसवें वर्ष आयोजित किए जा रहे श्री गणेश महोत्सव के तीसरे दिन कोतवाली थाना सहायक उप निरीक्षक सूरज कुमार,कांस्टेबल वीरेंद्र मीणा आदि ने गणेशोत्सव में भाग लेकर एवं विधिवत पूजा अर्चना कर क्षेत्र व प्रदेश में सुख,समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर आयोजन समिति से जुड़े पदाधिकारियों द्वारा कोतवाली थाना सहायक उप निरीक्षक सूरज कुमार व कांस्टेबल वीरेंद्र मीणा आदि का ऊपराना पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर आयोजन समिति अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौड़ समिति के सुनील जैन,विमल जैन,अंकित जैन,मोतीलाल पुर्सवानी,पल्लव बन्ना,रामगोपाल वैष्णव,गुणवंत जैन, अशोक सुथार,दिनेश गुप्ता,मीनू आमेटा,अजीत जैन,हेमेंद्र आमेटा,रमेश वैष्णव,दीपक तोलंबिया,अभिषेक लौहार, राजकुमार जैन,हेमंत लौहार,दिनेश गांधी,विजय मेहता, दयाल पुरोहित,कृष्ण प्रकाश लौहार,सन्नी ओटवानी,हरीश तानान,संदीप यादव,निर्मल लौहार,हैप्पी ओटवानी,राजेश गांधी सहित आदर्श कोलोनी के कई महिला पुरुष भक्तजन उपस्थित रहे।