नीमच। प्रदेश में बारिश का दौर जारी हैं। भादवा का महीना शानदार बारिश के लिए प्रसिद्ध है अपने नाम के अनुरूप बरस रहा है। नीमच जिले के सभी ताल तालाब लबालब हो चुके हैं किंतु नीमच की प्यास बुझाने वाला जीवन रेखा कहे जाने वाले जाजू सागर डेम की खबर नहीं आ रही थी। किंतु आज सुबह जाजू सागर डेम लबालब भर गया और उसकी चादर छलक गई। जाजू सागर बांध की चादर चलने की खबर पहुंचते ही शहर में खुशी माहौल है पूरे शहर में हर्ष की लहर फैल गई। नीमच शहर में वर्ष भर का पेयजल की व्यवस्था हो गई है।