नीमच।  जिले में अवैध खनन व परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। 13.09.2025 एवं 15.09.2025 को सोमवार को कलेक्टर के निर्देश पर खनिज अधिकारी गजेन्द्रसिह डावर एवं टीम द्वारा अवैध उत्खनन / परिवहन/भण्डारण के विरूद्ध जावद व डीकेन क्षेत्र में प्रभावी कार्यवाही करते हुए खनिज रेत एवं खण्डे का अवैध परिवहन करते हुए 03 वाहनों को मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के तहत् जप्त किये गये है। उक्त वाहनों को पुलिस थाना डीकेन एवं जावद थाना की अभिरक्षा में कलेक्टर महोदय के आगामी आदेश/निर्देश तक सुरक्षार्थ खडे किये गये है।  विभाग ने बताया कि अवैध खनन रोकने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। अवैध परिवहन / उत्खनन में संलिप्त वाहनों का पंजीयन क्र. निम्नानुसार है-
वाहन क्रमांक  RJ0,9GE 1968,डम्पर,रेत ट्रेक्टर,MP44ZC7037 रेत ,ट्रेक्टर क्रमांक MP45AA8923 खण्डा भरा हुआ था।