भादवा माता में घर के कुएं में गिरने से मासूम बालिका की दुखद मौत,स्कूल से आई और खेलते खेलते अपने ही घर आंगन में काल का ग्रास बनी इकलौती बेटी श्री, परिवार में छाया शोक
17 Sep 2025
Local News
भादवा माता में घर के कुएं में गिरने से मासूम बालिका की दुखद मौत,स्कूल से आई और खेलते खेलते अपने ही घर आंगन में काल का ग्रास बनी इकलौती बेटी श्री, परिवार में छाया शोक
*मुकेश चौहान*
नीमच। समीपस्थ भादवा माता जी में निवासरत साहू परिवार की एक पांच वर्षीय मासूम बालिका की अपने ही घर के कुएं में गिरने से मृत्यु हो गई । घटना मंगलवार शाम 4 बजे के लगभग की बताई जा रही है ।
मिली जानकारी के अनुसार नीमच के साहू परिवार के सदस्य स्वर्गीय रमेश चंद साहू का परिवार वर्षों से भादवा माता जी में निवासरत है जो कि माताजी की पूजन सामग्री बेचने का व्यवसाय करते चले आ रहे हैं। मंगलवार को रमेश साहू के लड़के धीरज साहू की इकलौती पांच साल की बालिका श्री शाम को स्कूल से आकर खेलते, खेलते घर दुकान के हिस्से में बने कुएं के पास चली गई थी जो कि अचानक ही कुएं में जा गिरी घटना के समय बालिका के माता पिता घर दुकान में थे जब काफी देर तक मासूम श्री नज़र नहीं आई तो उसे इधर उधर ढूंढना शुरू किया इस बीच उसकी एक चप्पल कुएं के पास ही दिखी तो परिजन और आसपास के चिरपरिचित लोग घबरा गए जिन्हें प्रथम दृष्टया बच्ची के कुएं में गिरने का आभास हुआ तो तत्काल कुएं में उतरने वाले लोगों को बुलवाया गया इस दौरान बलाई से ढूंढने की कोशिश की गई तो उसकी चोटी बलाई में आ गई जिसे काफी मशक्कत से बाहर निकाला गया और तत्काल नीमच जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
*ढक्कन विहीन बताया जाता है कुआं*!
जानकारों के मुताबिक बताया जाता है कि धीरज साहू के घर दुकान के हिस्से में एक पुराना कुआं है जो सुरक्षा की दृष्टि से ढक्कन विहीन है जिसमें काफी समय पूर्व ही धीरज के पिताजी स्वर्गीय रमेश चंद साहू भी गिरकर घायल हो गए थे। जो वर्तमान में काफी गंदे पानी से लबरेज था जिसकी भयंकर गंदगी भी पड़ी थी
*घटना से बदहवास हुए बालिका के माता पिता तो एक निजी अस्पताल में ले जाना पड़ा*!
इधर जैसे ही बालिका श्री साहू को कुएं से निकाल कर शाम को जिला अस्पताल लाया गया तो ग्रह गांव भादवा माता से बड़ी संख्या में लोग नीमच पहुंचे वहीं इधर सूचना मिली तो नीमच का साहू परिवार और समाज से जुड़े विहिप नेता निर्मलदेव नरेला सहित अन्य लोग भी जिला अस्पताल पहुंचे इसके साथ ही निजी अस्पताल पर भी काफी लोग एकत्रित हो गए जहां बालिका के माता पिता का ब्लड प्रेशर बढ़ने से इलाज हेतु लाया गया था।
*