नीमच। जिले में फर्जी रजिस्ट्री कांड का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है। नयागांव में एक महिला किसान की पैतृक जमीन हड़पने का मामला सामने आया है। इस मामले में फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए और रजिस्ट्री कार्यालय में जमीन का सौदा कर दिया गया। बावल निवासी युवक दलाल अक्षय शर्मा ने बाबरी बाई की जमीन का फर्जी वसीयतनामा तैयार कर अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी को बेच दी। मामले का पता तब चला जब महिला किसान के भांजे ने दो साल बाद जमीन की ऑनलाइन नकल निकलवाई। खेत का सर्वे नंबर कंपनी के नाम दर्ज मिला। बाबरी बाई ने जमीन न तो बेची थी और न ही बेचने की अनुमति दी थी। बाबरी बाई अपने माता-पिता की इकलौती बेटी हैं। वह कई सालों से इस जमीन पर खेती कर रही हैं। जांच में पता चला कि फर्जीवाड़े का मुख्य आरोपी अक्षय शर्मा है। सभी दस्तावेजों में उसके हस्ताक्षर गवाह के रूप में मिले हैं। नयागांव नगर परिषद उपाध्यक्ष,धाकड़ समाज के युवा जिलाध्यक्ष हरीश धाकड़ धाकड़ और बोरखेड़ी सरपंच शंभूलाल धाकड़ ने आरोपी से पूछताछ की। अक्षय शर्मा ने जुर्म कबूल किया। उसे नयागांव पुलिस चौकी के हवाले कर दिया गया है। वही इस पूरे मामले की जांच चौकी प्रभारी मंगल सिंह कर रहे हैं,,
फर्जी वसीयत का आदेश 26/11.2024 को करवाया गया। फर्जी वसीयत के बाद 21 मार्च 2025 को जमीन जावद निवासी महिला के नाम पर कराई गई।
जमीन विक्रम सीमेंट फैक्ट्री को 31.7.2025 को बेची गई। जमीन मलिक को ठगी का पता 4 से 5 दिन पूर्व ही चला है। 19 सितंबर को दलाल को पकड़ कर नयागांव चौकी पुलिस को सौंपा गया है और शिकायत भी आज ही दर्ज कराई गई है।