यातायात प्रभारी टी,आई अमित सारस्वत ने अभिभावकों से की अपील,तेज रफ्तार से स्कूल जाने वाले बच्चों सावधान, विशेषकर नाबालिक बच्चों के विरुद्ध जल्द ही चलेगी मुहिम,अभी भी शहर में ज्ञानोदय की अनफिट बसों को लेकर चर्चा जोरो पर ?
24 Sep 2025
Local News
नीमच। बीते दिनों कांग्रेस नेता के ज्ञानोदय कॉलेज से चलने वाली स्कूल वाहन बस ने अपनी तेजगति से केंदीय स्कूल के ऑटो रिक्शा को टक्कर मारी थी जिसके चलते करीब तीन बच्चों को चोटे आई थी । इस घटना के बाद ही यातायात पुलिस टीम के टी आई अमित सारस्वत ने कमर कस ली थी और तत्काल प्रभाव से पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए गए अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करने का बिगुल बजाया और अपने अधिकार क्षेत्र के तहत सख्ती दिखाते हुए बीते दिनों नवीन न्यायालय परिसर के बाहर अपनी टीम ने स्कूली बसों को रोककर जांच के दौरान कार्यवाही करते हुए ज्ञानोदय कॉलेज की करीब 5 अनफिट बसों पर चालानी कार्रवाई कर समझाइश दी थी।
फिर करेंगे सख्ती, समय रहते अपने स्तर पर खुद करले सुधार,यातायात नियमों को लेकर गंभीर टी आई अमित सारस्वत पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गए । टी आई अमित सारस्वत ने बताया कि संपूर्ण शहर में फिर से वरिष्ठ अधिकारी माननीय पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल से उचित मार्गदर्शन प्राप्त कर कार्यवाही का। बिगुल बजाया जाएगा इसके पूर्व सभी अभिभावकों को मेरी और से कहना चाहता हूं अपने बच्चों को वाहन न चलाने देवे विशेषकर नाबालिक बच्चों को वाहन चलाते पाए जाने पर उचित कार्यवाही का सामना करना पड़ेगा। वही अनफिट बसों को लेकर भी यातायात नियमों के तहत सख्ती बरती जाएगी तथा अन्य दस्तावेजों की जांच पड़ताल भी कार्यवाही का हिस्सा रहेगी। तथा बाजारों में भी फिर से अव्यवस्था फैलाई जा रही है जिसको लेकर स्थानीय स्तर पर जल्द ही कार्यवाही शुरू होगी