ई पी एस-95 पेंशन में बढ़ोतरी न किए जाने के विरोध में पेंशनर्स संघ ने प्रदर्शन कर सोपा ज्ञापन
26 Sep 2025
Local News
नीमच-देश के ई पी एस-95 पेंशनर्स को केंद्र राज्य सरकार के सार्वजनिक उपक्रमों,सहकारी एवं मीडिया सहित निजी संस्थानों में 30 से 35 वर्ष सेवा करने के उपरांत व पेंशन फंड में शासकीय नियमानुसार प्रतिमाह रुपये 417,541 तथा रुपये 1250 अंशदान करने के बाद भी औसतन मात्र रु. 1170 मासिक पेंशन मिलती है। महंगाई चाहे कितनी भी बढ़े इस पेंशन राशि में कोई बढ़ोतरी नहीं होती। इसी विरोध के चलते पेंशनर संघ के अध्यक्ष संगठन अध्यक्ष शंभाजी राव जाधव,संघर्ष समिति अध्यक्ष बजेन्द् प्रसाद शर्मा के नेतृत्व मे जिलाधीश के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंप कर व प्रदर्शन कर अपनी मांगों से अवगत कराया गया। ज्ञापन में बताया गया की पिछले 9 वर्षों से ईपीएस-95 पेंशनर न्यूनतम पेंशन में बढ़ोतरी के लिए संघर्ष कर रहे हैं जिसमें प्रमुख मांगे हैं न्यूनतम पेंशन रु. 7,500 महीना व उस पर महंगाई भत्ता,पति-पत्नी को मुफ्त चिकित्सा सुविधा एवं मा. सुप्रीम कोर्ट के दिनांक 04.10.2016 व 04.11.2022 के निर्णय के अनुसार सभी को समान रूप से उच्च पेंशन का लाभ । देश भर में सड़क से लेकर संसद तक शांतिपूर्ण आंदोलन करने एवं सरकार द्वारा बार-बार आश्वासन दिए जाने के बावजूद अभी तक पेंशन बढ़ोतरी की कोई घोषणा नहीं की गई है। 200-250 पेंशनर प्रतिदिन आर्थिक बदहाली तथा मेडिकल सुविधा न मिलने के कारण असमय काल का ग्रास बनते जा रहे हैं। जिस कारण देश भर के 78 लाख पेंशनरों में रोष व्याप्त है।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ई पी एफ ओ सरकार के उदासीनतापूर्ण रवैये के विरोध में कलेक्टर कार्यालय एवं ई पी एफ ओ कार्यालय पर पेंशनर राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन किया और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं श्रम मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ताकि सरकार पर दबाव बने व समस्या का समाधान किया जाए। आने वाले महीने में दिनांक 11 व 12 अक्टूबर 2025 को होने वाली केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) मीटिंग में मिनिमम पेंशन को बढ़ाकर रु. 7500/- करने व उसे महंगाई भत्ते से जोड़ने का प्रस्ताव मंजूर हो सकें तथा मा. सुप्रीम कोर्ट निर्णय अनुसार बिना भेदभाव के सभी पेंशनर्स को उच्च पेंशन लाभ का प्रस्ताव भी मंजूर किया जाये। इस अवसर परघीसालाल सुराह,राम नारायण नागदा, रामप्रसाद नागदा,हिम्मत जैन,वरदी चंद मीणा,बालकृष्ण पाण्डे,रमेशचंद्र नागदा,कैलाश प्लास, भंवर रेगर, विश्वास जोशी,भूपाल सिंह, रामप्रसाद नागदा,बले सिंह चन्दोली,मांगीलाल परिहार, चांदमल सोनी आदि साथी उपास्थित थे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी इलियास कुरैशी ने दी।