यातायात पुलिस ने 15 दिन में बनाये 2752 चालान, 1487500 रुपये का समन शुल्क वसूला नीमच I पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार यातायात पुलिस नीमच ने विशेष अभियान के अंतर्गत दिनांक 8 सितंबर 2025 से 22 सितंबर तक चले अभियान में 2752 चालान बनाये हैं I यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक अमित सारस्वत ने बताया कि 15 दिन तक चले इस विशेष अभियान में तेजगति से वाहन चलाने वालो के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 125 चालान ,बिना हैलमेट के 1155,बिना सीटबेल्ट के 1216, नाबालिग द्वारा वाहन चलाने के 15,मोबाइल फोन से बात करते हुए वाहन चलाने पर 44,शराब पीकर वाहन चलाने पर 22 , रांग साइड वाहन चलाने पर 131,ओव्हर लोडिंग का 1,बिना लाइसेन्स वालो के 22 ,बिना फिटनेस के वाहन चलाने के 13 और बिना परमिट के वाहन चलाने वालो के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालानी कार्यवाही करते हुए 1487500 रुपये का समन शुल्क वसूल किया है I इसके साथ ही वाहन चालकों को यातायात के नियमों का पालन करने की भी समझाइश दी जा रहीं हैं I यातायात प्रभारी अमित सारस्वत ने बताया कि अभियान के अलावा भी चालानी जारी रहेगी I