संघ की शताब्दी वर्षगांठ पर नयागांव में निकला पथ संचलन,जगह जगह स्वागत में बरसे फूल,भव्य पथ संचलन का आयोजन,
05 Oct 2025
Local News
(मनोज मीणा ) नयागांव। विजय दशमी पर संघ अपना शताब्दी वर्षगांठ मना रहा हैं। वर्ष 1925 में राष्ट निर्माण एवम हिंदू समाज को एक करने के उद्देश्य से डाक्टर हेडगेवार के द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक की स्थापना विजय दशमी पर्व की गई थी। इसका मूल उद्देश्य राष्ट्रीय चरित का उदय चाहिए और हमारा मूल समाज हिंदू समाज संगठित होना चाहिए। इसी लक्ष्य को साधकर स्वयं सेवक कार्य करता हैं। मुख्य समारोह गांधी चौक परिसर नयागांव में हुआ। सुबह 8 बजे गांधी चौक परिसर स्वयं सेवक पूर्ण गणवेश हाथों में दंड लिए आयोजन स्थल पर पंहुचे। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वज स्थापना व अतिथियों के परिचय से हुई। संघ के स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आज रविवार को विजयदशमी के उपलक्ष्य में नयागांव नगर में भव्य पथ संचलन निकाला गया।
इस शादाब्दी पर्व के संचलन में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक कदमताल करते नगर में अनुशासित तरीके से निकले,जगह जगह विभिन्न मंचों के माध्यम से संचलन का फूल बरसाकर ऐतिहासिक अभुतभूर्व स्वागत गया। संचलन गांधी चौक परिसर से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरा और वापस आकर समाप्त हुआ।
करीब एक माह से पथ संचलन को लेकर तैयारियां चल रही थी। यहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मंचासीन पदाधिकारियों ने भारत माता ,संघ के संस्थापक डाक्टर हेडगेवार एवम गुरुजी गोलवलकर के चित्र पर माल्यार्पण व पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । सवपर्थम ध्वज प्रणाम के साथ संघ प्राथना हुई। तत्पचात मंचासिन अधिकारी पवन जी सज्जन का बौद्धिक हुआ । जिसमें उन्होंने संघ के 100 वर्ष की यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहां की इस 100 साल की यात्रा में संघ ने दैनिक शाखा द्वारा अर्जित संस्कारों से समाज का अटूट विश्वास और स्नेह प्राप्त किया। इस काल खंड में संघ स्वयं सेवक ने प्रेम और आत्मीयता के बल पर मान अपमान और राग द्वेष से ऊपर उठकर सबको साथ लेकर चलने का प्रयास किया । समाज को पंच परिवर्तन का उपदेश दिया । जिसमें कुटुंब प्रबोधन पर्यावरण संरक्षण सामाजिक समरसता आदि पर संक्षित विवरण दिया। उनके साथ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खेड़ापति हनुमान मंदिर संत मंचासीन थे,
बौद्धिक के साथ मधुर घोष की धुन पर कदमताल मिलाते हुए स्वयंसेवक का अनुशासित पथ संचलन शुरू हुआ। जिसमें हाथों में दंड लिए स्वयंसेवक और संघ का घोष दल आगे आगे चले ।
इन मार्गो से गुजरा पथ संचलन
पथ संचलन गांधी चौक परिसर से प्रारंभ हुआ जो ब्रिज के नीचे से होते हुए सर्विस रोड होते हुए नई आबादी,सर्विस रोड होते हुए प्रजापत मोहल्ला सदर बाजार,सांवरिया का मंदिर होते हुए धाकड़ का मोहल्ला जावद चौराहा होते हुए सर्विस रोड मार्ग होता हुआ पुनः गांधी चौक परिसर में पंहुच सम्पन्न हुआ।
नगर में पथ संचलन का जगह जगह भव्य स्वागत किया गया । समाजसेवी संगठनों,समाजसेवियों और सामाजिक संस्थाओं ने जगह जगह पुष्पवर्षा से स्वागत अभिनंदन किया। संचलन के दौरान नयागांव चौकी पुलिस जवान पूरे समय मौजूद रहे। वे आगे पिछे पैदल चल रहे थे।