रतनगढ़ भाजपा मंडल आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यशाला बैठक संपन्न हुई
07 Oct 2025
Local News
रतनगढ़)। आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान हर घर स्वदेशी घर घर स्वदेशी कार्यक्रम के तहत जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार आज मंडल कार्यशाला बैठक संपन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यक्रम प्रभारी भाजपा जिला उपाध्यक्ष ,व मंडल प्रभारी भाजपा जिला महामंत्री विक्रम सोनी पधारे ,सर्व प्रथम अतिथियों द्वारा श्रद्धेय डॉ श्यामप्रसाद मुखर्जी, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक प्रारंभ हुई। भाजपा मंडल अध्यक्ष जसवंत बंजारा ने स्वागत अभिनंदन उद्बोधन के साथ सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सतीश व्यास,जिला मंत्री दीदी श्रीमति रेखा देवी पुरण धाकड़,नगर परिषद अध्यक्ष श्रवण पाटीदार, रतनगढ़ नगर परिषद् अध्यक्ष प्रतिनिधि कचरूलाल गुर्जर भी मंचासीन रहे। आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यक्रम मंडल प्रभारी जिला उपाध्यक्ष राकेश जैन पप्पू भैय्या ने सभी कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में हर घर स्वदेशी घर घर स्वदेशी ,आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान को लेकर विस्तार अवगत करवाया, स्वदेशी अपनाने का आह्वान भी मौजूद सभी कार्यकर्ताओ से किया, भाजपा जिला महामंत्री मंडल प्रभारी विक्रम सोनी ने सभी कार्यकर्ताओ संबोधित किया पुरे अभियान को लेकर विस्तृत जानकारी दी, जिला उपाध्यक्ष सतीश व्यास,भाजपा जिला मंत्री दीदी श्रीमति रेखा देवी धाकड़ ने भी सभी कार्यकर्ताओ को संबोधित किया,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मांगीलाल भील, उत्तर मंडल अध्यक्ष नीमच विश्वास पाटीदार भी उपस्थित रहे। कार्यशाला बैठक का संचालन आई टी प्रभारी नितेश सेन किया,आभार प्रदर्शन आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यक्रम सह प्रभारी केशव प्रसाद चारण ने किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल पदाधिकारी एवं मोर्चा मंडल अध्यक्ष, एवं बुथ अध्यक्ष जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।