नीमच। छिंदवाड़ा में जहरीले सिरप से 16 मासूम बच्चों की मौत के विरोध में शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार शाम मौन कैंडल मार्च निकालकर गहरा आक्रोश जताया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस घटना के लिए स्वास्थ्य विभाग को जिम्मेदार ठहराते हुए स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल के इस्तीफे की मांग की। यह कैंडल मार्च गांधी भवन से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए विजय टॉकीज चौराहा पहुंचा, जहां कांग्रेसजनों ने मासूम बच्चों की आत्मशांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि छिंदवाड़ा की घटना प्रदेश सरकार की लापरवाही का नतीजा है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मांग की कि स्वास्थ्य मंत्री को तत्काल पद से हटाया जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। कैंडल मार्च में शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश अहीर,मोनू लॉक्स, पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल,ब्रजेश मित्तल,ब्रजेश सक्सेना, नाथूसिंह राठौड़,भारत सिंह अहीर,मनोहर अम्ब,ओम दीवान,पृथ्वी सिंह वर्मा,हिदायत उल्लाह खान,बाबू सलीम,गजेंद्र यादव,योगेश प्रजापति,इकबाल कुरैशी, धर्मेंद्रसिंह परिहार,इलियास कुरैशी,जगदीश पुनर,नितिन हसीजा,अब्दुल हमीद,वैभव अहीर,मनोहर सिंह,रोहित खैर,मुस्तफा राणा,गजेंद्र माहेश्वरी,बेबी मेहरा,मीना कुरील,हारून रशीद,गौरव गोयल और राजीव भास्कर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।