नीमच कृषि उपज मंडी में मूंगफली के भाव कम मिलने की बात पर किसानों ने गुरुवार को हंगामा खड़ा कर दिया। हालात यह रहे कि किसानों ने भाव कम लगाने वाले व्यापारी से मारपीट का प्रयास भी किया जिस पर व्यापारी को मौके से भाग कर अपनी जान बचाना पड़ी। इस हंगामे के कारण करीब 2 घंटे तक मंडी में में नीलामी थमी रही। त्योहारी सीजन होने के चलते मंडी में मूंगफली की बंपर आवक हो रही हैं। इस दौरान मूंगफली की बोली कम लगाने पर कुछ किसानों में नाराजगी देखी गई और फिर किसान आक्रोशित हो गए और हंगामा करते हुए कम बोली लगाने वाले व्यापारी के साथ मारपीट करने के लिए दौड़ लगाई इस दौरान व्यापारी ऋषि अग्रवाल जैसे तैसे करके दौड़ लगाकर एक दुकान में घुसकर अपनी जान बचाई इस दौरान किसान भी वहा पंहुचकर दुकानें के भार हंगामा करते रहे जब इसकी जानकारी मंडी के अधिकारी को लगी तो मौके पर पंहूचे और सुरक्षा कर्मियों की सहायता से किसानों को एक तरफ कर व्यापारी को सुरक्षित बाहर निकाला इसके बाद किसानों से चर्चा कर मामले को जैसे तैसे कर शांत करने का प्रयास किया लेकिन किसानों का हंगामा बढ़ता गया। जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पंहुचा इधर सूचना पर मंडी के भर साधक अधिकारी एसडीएम संजीव साहू तहसीलदार संजय मालवीय,मंडी निरीक्षक समीरदास मौके पर पहुंचे और किसानों से चर्चा कर किसानों को शांत करवाया।और पुनः मंडी की नीलामी के निर्देश दिए लेकिन मामला शांत होने के बाद अब व्यापारी बिखर गए जिन्हे भी अधिकारियों ने समझाया इस दौरान तकरीबन2 घंटे से अधिक समय तक मंडी की नीलामी बंद रही ,,
व्यापारियों ने रखी अपनी मांग
किसानों के हंगामें के बाद जब व्याप्रियों ने नीलामी में भाग लेने से इंकार कर दिया तो अधिकारियों ने व्यापारियों से चर्चा की इस दौरान
व्यापारियों की ओर से व्यापारी प्रतिनिधि नवल मित्तल ने अधिकारियो से कहा कि त्यौहारी सीजन और बंपर उत्पादन के कारण मंडी में मूंगफली की भारी आवक हो रही है। यह स्थिति नीमच की ही नहीं,मंदसौर मंडी की भी है। ऐसे में उपज की क्वालिटी को देख कर व्यापारी बोली लगाता है। अगर कम बोली लगी,तो कहीं न कहीं उपज की गुणवत्ता ठीक नहीं होगी। किसान चाहता तो अपनी उपज बेचता अन्यथा मना कर देता पर व्यापारी के साथ मारपीट क्यों..? श्री मित्तल ने कहा कि व्यापारियो की एक ही मांग हैं कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, जिस पर प्रशासन ने व्यापारियों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, उसके बाद मंडी में नीलामी शुरू हुई।