बामनवार्डी के सरपंच ने अनिल नाहटा की फेक्ट्री में
सरपंच और उसके गुर्गों ने फैलाई दशतगर्दी....किया जानलेवा हमला, लोहे के जाले से बेटे और स्टाफ पर किया जानलेवा हमला, सरपंच विक्रम सिंह सहित नौ बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज....
नीमच। जिले के बघाना थाना क्षेत्र के गाँव बामनबर्डी-चेनपुरा रोड़ स्थित निर्माणाधीन उद्योग उद्योगपति अनिल नाहटा की फैक्ट्री में जाकर बामनबर्डी सरपंच विक्रम सिंह ने भाईगिरी का अपना सिक्का जमाने की नियत से भय का माहोल पैदा किया हैं। फेक्ट्री के अंदर घुसकर तोड़फोड़, मारपीट व लूटपाट का मामला सामने आया है। जिले के बड़े उद्यमी अनिल नाहटा ने सरपंच विक्रम सिंह पर संगीन आरोप लगाते हुए बघाना थाने में एफआईआर दर्ज - कराई है। नाहटा के अनुसार, हफ्ता वसूली (रंगदारी) के नापाक इरादे से सरपंच विक्रम सिंह ने बुधवार को अपने गुंडों के साथ उनकी फैक्ट्री 'ओसवाल इथेनॉल' में घुसकर भीषण
बामनबर्डी के सरपंच विक्रम सिंह ने बदमाशों की गैंग तैयार कर युवा उद्योगपति अनिल नाहटा के बामनबर्डी-चेनपुरा रोड़ स्थित निर्माणाधीन उद्योग पर धावा बोलते हुए, ऐसा उत्पात मचाया कि देखते ही देखते क्षेत्र में सनसनी फैल गई...
जानकारी के मुताबिक अपनी मनमानी करने की नियत से कारीत की गई इस वारदात के दौरान सरपंच विक्रम सिंह ने फैक्ट्री परिसर में गैंग बनाकर घटना को अंजाम देते हुए, पहले जमकर तोड़फोड़ की और विरोध करने वाले कंपनी स्टाफ के साथ मारपीट की, इतना ही नहीं सूचना पर फैक्ट्री पहुंचे उद्योगपति अनिल नाहटा के बेटे पर भी लोहे के जाले से जानलेवा हमला कर डाला जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई है... इधर मामले की गंभीरता को देखते हुए, बघाना पुलिस ने भी ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए, हमलावर सरपंच विक्रम सिंह सहित वारदात में शामिल 9 बदमाशों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया...
बतादें की उक्त सरपंच तस्करी का आरोपी भी रह चुका है, और वर्तमान में बामनबर्डी ग्राम पंचायत सरपंच है,चूंकि उद्योगपति नाहटा का "ओसवाल इथेनॉल" प्लांट भी इसी पंचायत क्षेत्र में निर्माणाधीन है, ऐसे में अपने नापाक मंसूबों को पूरा करने की नियत से सरपंच विक्रम सिंह ने बदमाशों की गैंग साथ लेकर इस वारदात को अंजाम दिया ताकि उद्योगपति को भयभीत कर अपनी मनमानी की जा सके... लेकिन उसका यह नापाक मंसूबा नाकाम रहा, और युवा उद्योगपति अनिल नाहटा की सूझबूझ, तत्परता और जागरूकता के चलते उन्होंने मामले में गंभीरता पूर्वक कदम उठाते हुए, कानून का सहारा लिया और आखिर बघाना थाना पुलिस ने भी इस संगीन वारदात को कारीत करने वालों को नामजद करते हुए, सरपंच विक्रम सिंह सहित नौ बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सरगर्मी से आरोपियों की तलाश जारी कर दी है...!
गुंडागर्दी कर आतंक फैलाना है, मकसद....
नीमच जिले के युवा और सफल उद्योगपतियों में शामिल अनिल नाहटा ने इस घटना को लेकर अपना रुख भी स्पष्ट करते हुए, साफ शब्दों में कहा कि सरपंच विक्रम सिंह का मकसद क्षेत्र में रंगदारी दिखाकर "हफ्ता वसूली" करना है, ताकि उद्योगपति शांति से काम न कर सके और भयभीत होकर उसकी मनमानी को सहन करे... नाहटा ने साफ कहा कि यह खुले तौर पर गुंडागर्दी है, जिसके दम पर सरपंच क्षेत्र में अपना आतंक फैलाना चाहता है, और इससे निपटने के लिए हम कानून का सहारा लेकर हर मोर्चे पर इस गुंडागर्दी का जवाब देने को तैयार है...
*जानलेवा हमला और फैक्ट्री में उत्पात*
घटना की गंभीरता तब और बढ़ गई जब गुंडों ने उद्यमी अनिल नाहटा के बेटे पर भी जानलेवा हमला किया। गनीमत रही कि बेटे ने किसी तरह अपनी जान बचाई।